Wednesday, November 4, 2015

Words with different meanings and words look similar Work Sheets for Classes 5, 6, 7 and 8 with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी । 

कक्षा पाँच के लिए -  
उत्तर - १. समान  २. सामान  ३. सम्मान | ४. और  ५. ओर | 
१. भारत में अधिकतर लोग अन्न खाते हैं | तुम्हारे अलावा अन्य किसी को यहाँ बुलाओ | 
उत्तर - २. मैंने उस उपहार दिया | हम हर रोज शाम को दीया जलाते हैं |३.  केक दे आठ भाग करो | तुम्हारा भाग्य अच्छा था कि तुम बच गए | ४. इस स्त्री को हमें बचाना ही होगा | धोबी ने कपडे अच्छी तरह इस्तरी किए हैं | ५. तुम कल कब आए थे ? तुम्हें कल आना ही होगा | ६. अर्जुन तीर चलाने में कुशल था | नदी के तीर पर बहुत लोग जमा थे | ७. मुझे आज ही उसका पत्र मिला है| पेड़ से सूखे पत्र गिर पड़े | ८. सारा जग रात में सोता है | जग में पानी भर कर रख दो | ९. समुद्र में बहुत मगर हैं | तुम उसे नहीं मगर मुझे क्यों मार रहे हो ? १०. फल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है | अच्छे काम का फल अच्छा ही 
होगा | 
उत्तर - १. सात ,साथ | २. सात , साथ | ३. सात , साथ | ४. सात , साथ | ५. सात , साथ | ६. सात , साथ | ७. सात , साथ | ८. सात , साथ | ९. सात , साथ | १०. सात , साथ | 
उत्तर - १. मैं , में | २. मैं , में | ३. मैं , में | ४. मैं , में | ५. मैं , में | ६. मैं , में | ७. मैं , में | ८. मैं , में |  ९. मैं , में | १०.  मैं , में | ११. मैं , में | १२.  मैं , में | १३.  मैं , में | १४.  मैं , में | १५.  मैं , में | १६.  मैं , में | १७.  मैं , में | १८ मैं , में | १९.  मैं , में 
उत्तर - १. कहा , कहाँ | २. कहा , कहाँ |  ३. कहा , कहाँ  | ४. कहा , कहाँ | ५. कहा , कहाँ | ६. कहा , कहाँ | ७. कहा , कहाँ | ८. कहा , कहाँ |९. कहा , कहाँ | १०. कहा , कहाँ | 
उत्तर - १. पिता , पीता | २. में , मैं | ३. हाथ , हाथी | ४. हंस , हँस | 
५. है , हैं | मैं हँस रही हूँ | हंस सफेद रंग का होता है | मेरे पिता अध्यापक हैं | मैं रोज दूध पीता हूँ | तालाब में मछलियॉं हैं | मैं तुम्हें उपहार देता हूँ |  

कक्षा छ: के लिए 

उत्तर - १. बन , वन | २. बट , वट | ३. वक , बक | ४. वसा , बसा | 

५. वह , बह | ६. बात , वात | ७. वाला , बाला |
उत्तर - १. बड़ों को प्रणाम करो | उसने प्रमाण दिया कि वह चोर नहीं है | २. आज बुधवार का दिन  है | दीन व्यक्ति की सेवा करो | ३. हम प्रतिदिन सुबह दीप जलाते हैं | श्रीलंका एक द्वीप है | ४. केक के आठ भाग करो | तुम्हारा भाग्य अच्छा था कि तुम घायल नहीं हुए | ५. चाची मुझे अपना बेटा समझती हैं | माँ ने अपने पुत्र को प्यार किया | ६. सहयोग से काम करने से उन्नति होती है | एक -दूसरे की सहायता करनी चाहिए | ७. सबके साथ प्रेम भरा व्यवहार करो | भाई -बहन में बहुत स्नेह है | 
उत्तर - ८. अर्जुन का प्रिय अस्त्र तीर -कमान था | दुर्योधन गदा जैसे शस्त्र से युद्ध किया |  ९. गृह में सात लोग रहते हैं | पृथ्वी हमारा ग्रह है | १०. पूर्व में सूरज उदय होता है | इससे पूर्व में तुम्हें मार दूँ , यहाँ से चले जाओ | ११. मुझे तुम्हारा सही उत्तर चाहिए | ध्रुव तारा उत्तर में निकलता है |  १२. चिड़ियों के पर होते हैं | तुमने तो कल आना था पर तुम आज ही आ गए | १३. लाल वर्ण  का आग का गोला सुंदर लग रहा है | हिंदी भाषा की वर्णमाला में ३३ वर्ण हैं | १४. सीता ने सुन्दर हार पहना हुआ है | राम से  रावण ने करारी हार खाई | १५. बूढ़ा दंड लेकर चलता है | गलत काम पर दंड अवश्य मिलेगा | 
उत्तर - ख. रंग , अक्षर | ग. सोने की क्रिया , स्वर्ण | घ. पुत्र , रंग | ङ. पैर , ओहदा | क. किसान हल से खेत जोतता है-कृषि का यंत्र| इस सवाल का हल निकालो-उत्तर | ख. बूढ़ा दंड लेकर चलता है -डंडा | चोरी करने पर उसे दंड मिला -सजा | ग. सूर्य का दूसरा नाम अरुण है -सूरज का पर्यायवाची | सूरज की अरुण किरणें पेड़ों पर पड़ रही थीं -लाल रंग |घ. ताल में बहुत मछलियाँ हैं -तालाब | गाने की ताल सुरीली है - लय | ङ. उसका तीर सीधा उसकी छाती पर लगा - बाण | नदी के तीर पर कई लोग जमा हैं - किनारे | च. तुम्हें इस कथन का अर्थ समझ में नहीं आया - मतलब | सेठ ने बहुत अर्थ जमा कर रखा है - धन | छ. प्यास लगी है तो जल पी लो -पानी | ज. वह जलते हुए घर में कूद गया इसलिए जल गया-दहन क्रिया  |

उत्तर - १. आसमान  २. हंस ३. निर्धन ४. ओर ५. बात ६. क्रम |  
१. दिशा - तरफ  २. दशा - हालत  ३. अन्न - अनाज  ४. अन्य-दूसरा | 

कक्षा सात के लिए -

उत्तर - १. उसने अपने कर -कमलों से इस घर का उद्घाटन किया है | तुमने यह क्या कर डाला ?  २. चिड़ियों के पक्ष होते हैं | इस कक्षा के दो पक्ष बनाओ | ३. तुम मेरे जन्मदिन पर मुझे क्या भेंट दोगे ? कल ही मेरे मित्र से मेरी भेंट हुई |  ४. हर जीव को अपनी जान प्यारी होती है | क्या तुम जानते हो कि यहाँ कौन आया है ?  ५. इस भेद को तुम्हारे सिवा कोई नहीं जानता | तुम दोनों में क्या भेद है ? 
उत्तर - ६.  १८  वर्ष का होने पर हम मत दे सकते हैं | जीवों को मत मारो |  ७. यह आम जनता है | यह आम मीठा है |  ८. कोयल का स्वर मधुर है | हिंदी भाषा के स्वर अ , आ , इ , ई आदि हैं |  ९. मीना ने इस प्रश्न का सही हल निकाला है |  किसान हल से खेत जोतता है |  १०. दो और दो का योग चार होता है | भारत में योग प्राचीन युग से चला आ रहा है | 



उत्तर - १. राम को आदर्श पुरुष कहा जाता है | लोहा परुष धातु है |  २. इस का परिणाम अच्छा नहीं होगा | दुकानदार को सही परिमाण से  वस्तु तौलनी चाहिए |  ३. सब्ज़ी वाले ने बाँट का सही प्रयोग कर सब्ज़ी तौली |  माँ बच्चे की बाट देख रही है |  ४. इस फल में षट बीज हैं |  दुर्योधन शठ राजकुमार था |  ५. दुर्बल को सताना गलत है | यह एक दुर्लभ हीरा  है | ६. आज का दिन सुहाना है |  इस दीन को रुपए दे दो |  ७. शरद में बहुत ठण्ड लगती है | शर्त लगा लो , वह नहीं आएगा |  ८. जरा आने पर रोग भी साथ आते हैं | ज़रा धीरे बोलो |  ९. हंस पानी में तैर रहा है | हँस कर बोलना अच्छी बात है| १०. कुली सामान उठाने का काम करता है | तुम दोनों आयु में समान हो | हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए | 


उत्तर - १. चीते की चाल निराली होती है | दीवाली पर दीए जलाने की चाल है | २. सेना बढ़ती चली गई | व्यापार में इस साल बढ़ती हुई है | ३. डोल में पाँच लीटर दूध आता है | ढोल बज रहे हैं |  ४. काम करना ज़रूरी है | हम अपने दोनों करों का प्रयोग करते हैं | ५. यह पाठ ज़ोर से पढ़ो | वह छत से गिर पड़ा |  ६. यह बर्तन बहुत भारी है | आज पानी लाने की बारी तुम्हारी है |  ७. वह परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुआ |  उसे अपने बेटे की प्रतीक्षा थी | ८. मैं तुमसे ताल पर मिलने आऊँगी |  गाने की  ताल पर  नाचो |  ९. उसने माता को पत्र लिखा | पेड़ से पत्र गिर पड़े | 

उत्तर - १. सही  २. सही  ३. गलत (सही उत्तर - हल )  ४. सही  ५. गलत ( सही उत्तर - गिर )  ६. सही  ७. गलत  ८. सही  ९. सही | 

उत्तर - १. माला, मात  २. दूल्हा , वरदान  ३. पैर , ओहदा  ४. लय , तालाब  ५. उत्तर , कृषि का एक यंत्र  ६. डंडा , सजा 
क. हल , दिशा | 

उत्तर - ग. पानी , घोंसला  घ. एक उपग्रह , मकान  ङ. पुत्र , धागा  च. पेट , वहाँ  छ. संध्या , कृष्ण का एक नाम  ज. बहार , छ:
१. यह शेर का कंकाल है - ढाँचा | यह सेठ नुकसान होने से कंगाल हो गया है - धनहीन | २. घर अनल से जल रहा था | वहाँ तेज़ अनिल बह रही थी |  ३. तुम दोनों उम्र में समान हो | कुली सामान ढोते हैं | ४. आज शुक्रवार का दिन है | हमें दीनों की मदद करनी चाहिए | ५. हमें अच्छे कर्म करने चाहिए | तुम सब को क्रम से आना चाहिए |  ६. कोई भी इस जग में असमान नहीं है | आसमान में असंख्य तारे हैं | ७. तुम क्यों छत से गिर पड़े ? अच्छी तरह से पढ़ो

कक्षा आठ के लिए 

उत्तर - १. उसकी चाल देखकर लगता है कि वह जल्दी में है | दीवाली में दीए जलाने की चाल है | २. सेना बढ़ती चली गई | व्यापार में दिन पर दिन बढ़ती होती जा रही है | ३. माँ के अंक में बैठा बच्चा बहुत खुश हो रहा है | दस तक के हिंदी अंक मुझे आते हैं | ४. तुम्हें यह काम तुरंत करना चाहिए | हर मनुष्य अपने करों से काम करता है | ५. मुझे उत्तर के  पहाड़ी स्थान शिमला  घूमने जाना है | मुझे इस प्रश्न  का उत्तर पता है | ६. क्या तुम मेरी बात का अर्थ समझ गए ? पिता जी ने इतना सारा अर्थ हमारे लिए जमा किया है | ७. कारखाने में इतनी बड़ी संख्या में कल चलने से उत्पादन बढ़ गया है | कल सब कुछ ठीक हो जाएगा | ८. यह छोटा ताल है | वह ताल से गीत गाता है | ९. उसने पिताजी को पत्र लिखा | पेड़ के पत्र तेज हवा चलने से गिर रहे हैं | १०. मुझे मधु वाली चीज़ें पसंद हैं | मधु सेहत के लिए बहुत अच्छा है | ११. मुझे हर वर्ण के कपडे पसंद हैं | भारत में तरह - तरह के वर्ण के लोग रहते हैं | १२. दुल्हन लाल रंग के कपड़ों में बहुत सुन्दर लगती है | हर माँ को अपना लाल प्रिय होता है | १३. हर अच्छे काम का फल अच्छा होता है | आम फलों का राजा है | १४. आकाश में जलधर छाए हुए हैं | दुनिया में तीन बड़े जलधर  हैं | १५. हर महीने में दो पक्ष होते हैं | तुम्हें अपने पक्ष को जिताना है |  १६. मेरा बाल बाहर खेल रहा है | तुम्हारे बाल बहुत लम्बे हैं |  १७. वह छत से जोर से गिरा | उसकी माँ ने कहा कि उसकी गिरा बहुत मधुर है  |  १८.  मैं एक आम आदमी हूँ | आम को फलों का राजा कहते हैं |  १९. वह उम्र में मुझसे गुरु है | मेरे गुरु मुझे अच्छी सीख देते हैं |  २०. वह अपने गुणों से सबको बहुत अच्छी लगती है |  यह गुण बहुत लम्बी है |  २१. उसे सब लोग जड़ ही कहते हैं | इस पेड़ की जड़ बढ़ गई है | २२. नदी के तीर पर बहुत लोग जमा हैं | राम ने तीर से रावण को मारा | 


उत्तर - १. इस घर में अनल लग जाने से सब लोगों की मृत्यु हो गई | तेज़ अनिल बह रही है | २. अन्न खाने से ही जीवित रह सकते हैं | तुम अन्य स्थान पर चले जाओ | ३. सब लोग नदी की ओर जा रहे हैं | तुम और मैं कल ही चलेंगे | ४. सब लोग अपने क्रम में आकर मिलें | अच्छे कर्म करना ही ज़िंदगी का लक्ष्य होना चाहिए | ५, सबको समान समझना चाहिए | बड़ों का सम्मान करो | कुली सबका सामान उठाकर बहुत मेहनत करता है | तुम कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हो |  ६. उसकी दशा देखकर मुझे दया आ गई | सूरज पूर्व दिशा में निकलता है |  ७. उसकी बात सुनकर सब हँस पड़े | तालाब में सफेद हंस तैर रहे हैं | ८. मुझे तुम्हारे पिता की मृत्यु का शोक है | मैं बड़े शौक से खाना पकाती हूँ |  ९. छोटा परिवार , सुखी परिवार | सूखी लकड़ियाँ फौरन जल उठती हैं | १०. इस अंधी लड़की को बचाकर तुमने पुण्य का काम किया है | आँधी आने से बहुत से पेड़ उखड़ कर गिर पड़े | ११. मैं आज ही तुम्हारे घर आऊँगा | तालाब में मछलियॉँ तैर रही हैं | १२. उसकी माता जी उसे बहुत प्यार करती हैं | उसने कहा कि वह कल आएगा | १३. तुमने उसे क्या कहा है ? तुम कहाँ जा रहे हो ?  १४. मैंने उसे उपहार दिया |  दीवाली पर दीया जलाने से प्रकाश फैलता है |  १५. तुमने इस काम की आदि आज ही की है | वह चाय पीने का आदी है |  १६. तुमने पानी पिया |  उसका पीया कल ही आने वाला है |  १७. भगवान के प्रसाद से ही मैं इस काबिल बना हूँ | राजा का प्रासाद बड़ा है | १८. इस पेड़ की मूल गहरी है | इस कपडे का मूल्य बहुत ही ज्यादा है | १९. इस स्कूल का शुल्क बहुत ज्यादा है | वह शुक्ल कपडे में बहुत अच्छा लग रहा है |  २०. दीनों पर उद्धार करना अच्छा काम है | मैंने उसे बहुत सारे रुपए उधार लिए हैं |  २१. दुर्योधन ने अस्त्र फेंककर उसे मार दिया | राम ने रमेश को शस्त्र से काटकर मार दिया |  २२. तुम्हें क्या प्रमाण दूँ कि तुम मुझ पर विश्वास कर सको | बड़ों को प्रणाम करो | परीक्षा का परिणाम निकल आया है |  सही परिमाण से चीजें तौलना ईमानदारी है | 

No comments:

Post a Comment