Wednesday, November 4, 2015

Types of Sentences Work Sheets for Middle school and Class 8 with SOLUTIONS/ANSWERS and Exercise and notes about types of sentences for CBSE Board

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी ।  

कक्षा पाँच के लिए -


उत्तर - २. अध्यापिका क्या कर रही है? ३. वे तुम्हारे कौन हैं? ४. लड़का क्या खाता है ? ५. तुम कब आओगे ? ६. तुम्हें क्या चाहिए? ७. बिल्ली कैसी है?  ८. लड़का कहाँ जाता है ? ९.कोयल का रंग क्या है? १०. उसे क्या करना चाहिए? ११. पौधों में क्या है ? १२. चोर कब जागते हैं? १३. सतीश क्या करता है ? १४. श्यामा क्या करती है ? १५. अध्यापक क्या कर रहे हैं ? 
उत्तर - १. वह कब आएगा ?  २. तुम कहाँ जा रही हो ? ३. तुम दिसम्बर  में कहाँ जाओगे ? ४. वे कहाँ रहते हैं ? ५.  तुम कब पढ़ाई करते हो ? ६. आप कब हमारे घर आएँगे ?  ७ . आप कब नया पाठ शुरू करेंगे ? ८, तुम्हारा जन्मदिन कब है ? ९. तू कहाँ अपनी गाडी खड़े करते हो ?  
उत्तर - छात्र - नमस्ते , अध्यापक जी !
अध्यापक - नमस्ते | आओ, तुम्हारा नाम क्या है ? 
छात्र - मेरा नाम सुनील है ? 
अध्यापक - तुम कौन -से स्कूल में पढ़ते हो ?
छात्र - मैं वैली स्कूल में पढ़ता हूँ | 
अध्यापक - तुम कौन -सी कक्षा में पढ़ते हो ?
छात्र - मैं पाँचवी कक्षा में पढ़ता हूँ | 
अध्यापक - तुम्हारा घर कहाँ है ?
छात्र -मेरा घर जय नगर में है | 
अध्यापक - क्या तुम्हें हिंदी बोलना आता है ?
छात्र - जी हाँ , मुझे हिंदी बोलना आता है | 
उत्तर - १. मैं एक छोटे गाँव में रहता हूँ | 
२. मैं एक बड़े शहर में रहता हूँ | 
३. मेरे गाँव का नाम ताटगुनी है | 
४. मेरे शहर का नाम बेंगलुरु है | 
५. मेरे गाँव में बहुत कम दुकानें हैं | 
६. मेरे शहर में बहुत सारी दुकानें हैं | 
७. वहाँ दो स्कूल हैं | 
८. वहाँ बहुत सारे स्कूल हैं | 
९. मेरे स्कूल का नाम वैली स्कूल है | 
१०. मेरा स्कूल घर के पास ही है | 
११. मेरा स्कूल घर के पास नहीं है | 
१२. मुझे स्कूल जाना अच्छा लगता है | 
१३. मुझे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता |  

उत्तर - १. मेरा नाम गीता है | 
२. मेरा नाम मोहन है | 
३. मेरा नाम माला है | 
४. मैं वैली स्कूल में पढ़ती हूँ | 
५. मैं ऑरबिंदो स्कूल में पढ़ती हूँ | 
६. मैं  कुमारन स्कूल में पढ़ती हूँ | 
७. मैं अपने स्कूल को पसंद करती हूँ | 
८. मैं अपने स्कूल को नापसंद करती हूँ | 
९. मेरा स्कूल छोटा है | 
१०. मेरा स्कूल बड़ा है | 
११. मेरे स्कूल में १० छात्र पढ़ते हैं | 
१२. मेरे स्कूल में १० बच्चे पढ़ते हैं | 
१३. मेरे स्कूल में १०० बच्चे पढ़ते हैं | 
१४. मेरे स्कूल में १०० छात्र पढ़ते हैं | 
१५. मेरे स्कूल में २०० बच्चे पढ़ते हैं | 
१६. मेरे स्कूल में २०० छात्र पढ़ते हैं | 
१७. मेरे स्कूल में दस शिक्षक हैं | 
१८. मेरे स्कूल में बीस शिक्षक हैं | 
१९. मेरे स्कूल में पाँच अध्यापक हैं | 
२०. मेरे स्कूल में बीस अध्यापक हैं | | 
२१.  मेरे स्कूल में पाँच अध्यापिकाएँ हैं | 
२२. मेरे स्कूल में बीस अध्यापिकाएँ हैं | 
२३. मेरे स्कूल में बहुत सारे पौधे हैं | 
२४. मेरे स्कूल में बहुत सारे पेड़ हैं | 
२५. मेरे स्कूल में बहुत सारी गाड़ियाँ हैं | 
उत्तर - १. कमरे के अन्दर एक पत्थर है | 
२. कमरे के बाहर एक पेड़ है | 
३. वह पेड़ बहुत छोटा है | 
४. वह पेड़ बहुत बड़ा है | 
५. पेड़ की जड़ें ज़मीन के नीचे हैं | 
६. पेड़ की जड़ें ज़मीन के ऊपर हैं | 
७. पेड़ की जड़ें पत्थर के नीचे हैं | 
८. पेड़ की जड़ें पत्थर के ऊपर हैं | 
९. पेड़ की बहुत शाखाएँ होती हैं | 
१०. पेड़ के कम पत्ते होते हैं | 
११. पेड़ के बहुत पत्ते होते हैं | 
१२. पेड़ हरे रंग के होते हैं | 
१३. पेड़ों पर फल लगते हैं | 
१४. पेड़ों पर फूल लगते हैं | 
१५. पेड़ों पर चिड़ियाँ अपने घर बनाती हैं | 

उत्तर - १. क्रियाराम , क्या तुम्हें क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है ? २. क्रियाराम क्या तुम्हें साँप -सीढ़ी खेलना अच्छा लगता है ? ३. क्रियाराम , क्या तुम्हें पतंग उड़ाना अच्छा लगता है ? 
उत्तर -४.  क्रियाराम , क्या तुम्हें फुटबॉल खेलना अच्छा लगता है ? ५. क्रियाराम , क्या तुम्हें हिंदी में बातें करना अच्छा लगता है ? ६. क्रियाली , क्या तुम्हें चित्र बनाना अच्छा लगता है ? ७. -  ८. क्रियाराम और  क्रियाली , क्या तुम्हें  लंगड़ी टाँग खेलना अच्छा लगता है ? ९. क्रियाली, क्या तुम्हें रस्सा टापना अच्छा लगता है ? 
उत्तर - १. दूध ज़रूर पीना चाहिए | २. मटर ज़रूर खाने चाहिए | ३. पानी ज़रूर पीना चाहिए | ४.  हरी सब्ज़ी ज़रूर खानी चाहिए | ५. दाल ज़रूर खानी चाहिए | ६. अण्डे ज़रूर खाने चाहिए | ७. खाना ज़रूर चबाना चाहिए | ८. खाने से पहले हाथ ज़रूर धोने चाहिए | ९. खाने  कुल्ला ज़रूर करना चाहिए | १०. रोटी ज़रूर खानी चाहिए | 
१. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ | २. मैं उठने के बाद स्नान  करता हूँ | ३. उसके बाद कपडे पहनता हूँ |  ४. फिर एक गिलास दूध पीता हूँ | ५. दूध पीने के बाद मैं पाठशाला जाता हूँ | ६. पाठशाला में पुस्तक पढ़ता हूँ | ७. अपनी कॉपी में लिखता हूँ 
कक्षा छ: के लिए 


उत्तर - २. यदि दादा जी चलेंगे तो मैं भी चलूँगा | ३. यदि भैया मना करेंगे तो  मैं मान जाऊँगा | ४. यदि दीदी खेलने जाएगी तो मैं भी खेलने जाऊँगा | 
१. अगर वर्षा हुई तो हम खेलने नहीं जा पाएंगे | २. अगर तुम अच्छी तरह पढ़ोगी तो तुम्हें अच्छे अंक मिलेंगे |  ३. अगर सब्ज़ी सस्ती हुई तो मैं बहुत सारी सब्ज़ी खरीदूँगा | ४. यदि वह पैसे नहीं देगी तो मैं मिठाई नहीं खरीद पाऊँगा  |
१. यदि सौरभ अच्छी तरह पढ़ेगा तो उसे अच्छे अंक मिलेंगे | २. यदि तुम झूठ बोलोगे तो तुम्हें सजा मिलेगी | ३. यदि मैं समय पर घर न पहुँची तो मुझे डाँट पड़ेगी | ४. यदि आप न पहुँचे तो हम भी न  जाएंगे |    



उत्तर -२. अगर तुम्हें भूख लग रही है तो केला खा लो | ३. अगर तुम्हें ठंड लग रही है तो कोट पहन लो | ४ . अगर तुम्हें नींद आ रही है तो सो जाओ | ५. अगर तुम बाहर जा रहे हो तो जूते -मोज़े पहन लो | ६. अगर तुम्हें प्यास लग रही है तो शरबत पी लो | ७. अगर तुम्हें देर हो रही है तो टैक्सी ले लो | ८. अगर तुम गृहकार्य कर चुके हो तो खेल लो | 

कक्षा आठ के लिए - 



उत्तर - १. संयुक्त - वे लोग मैदान गए और वहाँ वे खेले | मिश्रित - जब हम मैदान पर गए तब हम वहाँ खेले | २. संयुक्त - किसान ने बीज बोए और वह घर चला गया | मिश्रित - जैसे ही किसान ने बीज बोए वैसे ही वह घर चला गया | ३. सरल - छात्र बैग उठाकर घर चले गए | मिश्रित - जैसे ही छात्रों ने बैग उठाए वैसे ही वह घर चले गए | ४. सरल - पूजा डाक्टर वागले को दिखाने पर भी संतुष्ट नहीं है | मिश्रित - यद्यपि  पूजा ने डॉक्टर वागले को दिखाया है तथापि वह खुश नहीं है | ५. सरल - हमारे घर से बाहर निकलते ही धूप निकल आई | संयुक्त - हम घर से बाहर निकले और धूप भी निकल आई | ६. सरल - बच्चा दूध पीने के बाद खेलने चला गया | संयुक्त - बच्चे ने दूध पीया और खेलने चला गया | 
उत्तर - १. वैभव कमज़ोर शरीर का नहीं है | २. अरुण सुबह नहीं खेलता है | ३. कुएँ के मेंढक के लिए समुद्र अनदेखा था | ४. वृद्धा चलने -फिरने में असमर्थ है | ५. क्या वह स्कूल जा रहा था ?  ६. क्या वृंदा भोजन के बाद सोएगी ? ७. फूल बहुत सुन्दर है | ८. अहा ! कितना सुन्दर रंग है | ९. अरे , उसका व्यवहार तो बहुत ही स्नेहमय था | १०. पक्षी आकाश में उड़ते हैं | ११. अशोक द्वारा अखबार नहीं पढ़ा जाता | १२. सुमिता ने कविता पढ़ी |  
उत्तर - १. श्याम के घर जाकर राम ने अपने काम की बात की और फिर वह अपने साथी के साथ गया | २. मैं कल नंदन से भेंट कर उसके घर से अच्छी -अच्छी बातों वाली अपनी पुस्तक लाऊँगा और उन्हें सबको बताऊँगा | ३. वे इसी घर में रहकर सबको हिंदी में पत्र लिखते हैं और सब लोग उनके पत्र ध्यान से पढ़ते हैं | ४. भारत के प्रसिद्ध संत कबीर जाति -पाँति को नहीं मान कर राम और रहीम को एक मानते थे |  ५. नदी के किनारे बसे गाँव के किसान बहुत सीधे -सादे और सुखी हैं | ६. यह स्वाभाविक और उचित है कि वे हमें अपना और हम उन्हें अपना समझें ताकि इस अवसर पर देश के रक्षा हो | ७. वर्षा बंद होने की कोई संभावना न होने पर और नौकर चाकर के बारे में भी कुछ ने जानने अपर वे साहस कर थोड़ा -बहुत चिल्लाए पर मेघ -गर्जना में उनका क्षीण स्वर सुनाई न दिया |  ८. गोली चलने पर मैंने वहीं उसी दिशा में एक व्यक्ति को लड़खड़ाते हुए देखा जो एक ही पल में धड़ाम  गया | ९. उसने दीपक जलाकर भंडारघर का द्वार खोल कर स्वादिष्ट पदार्थों की थाली सजाई और पल भर में वह बुढ़िया के पास आ पहुँची | १०. तुम तो सारे संसार का नियम जानते हो कि गिरे हुए मकान की नींव पर ही दूसरा मकान खड़ा होता है | 



Answers:
१.   कपिलदेव के पहले ओवर की गेंद फेंकने पर मोहसिन खान आउट हो गए | (स)
कपिलदेव ने पहले ओवर की गेंद फेंकी और मोहसिन खान आउट हो गए |(सं)
जैसे ही कपिलदेव ने पहले ओवर की गेंद फेंकी वैसे ही मोहसिन खान आउट हो गए | (मि)
२.   कामचोर व्यक्ति अच्छे नहीं लगते | (स)

३.   जो व्यक्ति सच बोलते हैं , उन्हें कोई डरा नहीं सकता | (मि)
४. आप उद्यान में बैठिए और विनीता की प्रतीक्षा करिए |
५. गली में शोर होने पर सब लोग बाहर चले गए | (स)
गली में शोर हुआ और सब लोग बाहर चले गए | (सं)
जैसे ही गली में शोर हुआ वैसे ही सब लोग बाहर चले गए |
६. मेरा खरीदा पेन अच्छा लिखता है | (स)
जो पेन मैंने खरीदा , वह अच्छा लिखता है | (मि)
मैंने पेन खरीदा और वह अच्छा लिखता है | (सं)
७. मेरी काली गाय खेत में चर रही है | (स)
मेरी गाय काली है और वह खेत में चर रही है | (सं)
जो काली गाय खेत में चर रही है , वह मेरी है | (मि)
८. हॉकी मैच समाप्त होने पर छात्र अपने-अपने घर चले गए | (स)
हॉकी मैच समाप्त हो गया और छात्र अपने –अपने घर चले गए | (सं)
जैसे ही हॉकी  मैच समाप्त हुआ वैसे ही छात्र अपने –अपने घर चले गए | (मि)
९. परिश्रम करने पर उसे सफलता मिल गई | (स)
उसने परिश्रम किया और उसे सफलता मिल गई | (सं)
उसे सफलता मिल गई क्योंकि उसने परिश्रम किया था | (मि)
१०. लड़का बीमार था इसलिए वह डॉक्टर के पास गया | (सं)
लड़का बीमार होने के कारण डॉक्टर के पास गया | (स)
जब लड़का बीमार हुआ तब वह डॉक्टर के पास गया | (मि)
११. मेरे आँगन में हरी घास पर बच्चे खेलते हैं | (स)
मेरे आँगन की घास हरी है और उस पर बच्चे खेलते हैं | (सं)
मेरे आंगन में जो घास हरी है उस पर बच्चे खेलते हैं | (मि)
१२. मेरे स्टेशन पहुँचने पर गाड़ी चलने लगी | (स)
जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुँचा वैसे ही गाड़ी चलने लगी | (मि)
मैं स्टेशन पहुँचा और गाड़ी चलने लगी | (सं)
१३. एक दिन आँधी आने पर कई पेड़ गिर गए | (स)
एक दिन जब आँधी आई तब कई पेड़ गिर गए | (मि)
एक दिन आँधी आई और कई पेड़ गिर गए | (सं)
१४. प्रात:काल होने पर चिड़ियाँ चहचहाने लगीं | (स)
प्रात: काल हुआ और चिड़ियाँ चहचहाने लगीं | (सं)
जैसे ही प्रातःकाल काल हुआ वैसे ही चिड़ियाँ चहचहाने लगीं | (मि)
१५. श्याम ने उसे पढ़ाकर नौकरी दिलवाई | (स)
श्याम ने उसे पढ़ाया और उसे नौकरी दिलवाई | (सं)
श्याम ने उसे पहले पढ़ाया फिर उसे नौकरी दिलाई | (मि)
१६. तुम आकर पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में बताओ | (स)
तुम आओ और पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में बताओ | (सं)
जब तुम आओ तब पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में बताओ | (मि)
१७. विशाल की बात सुनकर मैं उस पर नाराज हो उठा | (स)
मैंने विशाल की बात सुनी और मैं उस पर नाराज हो उठा | (सं)
जब मैंने विशाल की बात सुनी तब मैं उस पर नाराज हो उठा | (मि)
१८. मालिक के कहने पर कल छुट्टी रहेगी | (स)
१९. जैसे ही वह गाँव गया वैसे ही बीमार हो गया | (मि)
२०. शोर मचाने वाले बालक पकड़ लिए गए हैं | (स)
२१. वह गाँव गया और बीमार हो गया | (सं)
जब वह गाँव गया तब वह बीमार हो गया | (मि)
२२. जब व्यक्ति के पास धन आता है तब वह अभिमानी हो जाता है | (मि)
धन आता है और व्यक्ति अभिमानी हो जाता है | (सं)
२३. मैंने एक व्यक्ति देखा और वह दुबला-पतला था | (सं)
मैंने देखा कि वह दुबला-पतला व्यक्ति था | (मि)
२४. बिल्ली झाड़ियों में छिपकर कुत्ते के जाने की प्रतीक्षा करने लगी | (स)


Answers:
२५. मछुआरों ने जैसे ही मछली पकड़ी वैसे ही वह ले आए | (मि)
मछुआरों ने मछली पकड़ी और ले आए | (सं)
२६. वह मंत्री बन गया है परन्तु उसका व्यवहार पूर्ववत ही है | (सं)
यद्यपि वह मंत्री बन गया है तथापि उसका व्यवहार पूर्ववत ही है |(मि)
२७. जो देश सोने की चिड़िया कहलाता था वह यही भारत देश है | (मि)
२८. उसे फल खरीदने के थे इसलिए वह बाज़ार गई | (मि)
वह बाज़ार गई क्योंकि उसे फल खरीदने थे | (सं)
२९. आत्माराम की काली भैंस खेत में चर रही थी | (स)
काली भैंस आत्माराम की है और वह खेत में चर रही थी |(सं)
जो काली भैंस खेत में चर रही थी वह आत्माराम की थी | (मि)
३०. शेर की दहाड़ सुनकर हिरन भाग गया | (स)
शेर दहाड़ रहा था और उसे सुनकर हिरन भाग गया | (सं)
शेर दहाड़ रहा था कि उसे सुनकर हिरन भाग गया | (मि)
३१. मोहन शराबी है और वह शराबी की तरह चलता है | (सं)
जैसे शराबी चलता है वैसे ही मोहन चलता है | (मि)
३२. मेहनती व्यक्ति अच्छे लगते हैं | (स)
३३. जिस व्यक्ति का हृदय पवित्र है उसे कोई भयभीत नहीं कर सकता | (मि)
३४. आप द्वार पर खड़ी हैं और अपने प्रिय की प्रतीक्षा करती हैं | (सं)
३५. जो परिश्रमी होते हैं , उन्हें सोच समझकर काम करना चाहिए | (मि)
३६. वह अपराधी थी इसलिए उसे सजा हुई | (सं)
३७. घर पहुँचते ही वह बीमार हो गया | (स)
३८. सभा समाप्त होने पर सब लोग घर चले गए | (स)
सब लोग घर चले गए क्योंकि  सभा समाप्त हो गई | (मि)
सभा समाप्त हुई और सब लोग घर चले गए | (सं)
३९. हरी मिर्च खाने के पश्चात मोहन को हिचकियाँ आने लगीं | (स)
मोहन को हिचकियाँ आने लगीं क्योंकि उसने हरी मिर्च खा ली थी | (मि)
मोहन ने हरी मिर्च खाई और उसे हिचकियाँ आने लगीं | (सं)
४०.पिंजरें में तोता दाल खा रहा है | (स)
वह तोता दाल खा रहा है जो पिंजरे में है | (मि)

तोता पिंजरे में है और वह दाल खा रहा है | (सं)
४१. मैनें बहुत दूध देने वाली गाय खरीदी | (स)
मैंने गाय खरीदी है तथा वह बहुत दूध देती है | (सं)
मैंने गाय खरीदी है जो बहुत दूध देती है | (मि)
४२. शेर को देखकर सब लोग डर गए | (स)
सब लोग डर गए क्योंकि उन्हें शेर दिखाई दिया था | (मि)
शेर दिखाई दिया और सब लोग डर गए | (सं)
४३. वह लड़का गाँव जाकर बीमार हो गया | (स)
वह लड़का जो गाँव गया था , वहाँ वह बीमार हो गया | (मि)
वह लड़का गाँव गया और वहाँ वह बीमार हो गया | (सं)
४४. वह दो दिन में ही गाँव में सबका प्रिय हो गया | (स)
वह गाँव में गया और वहाँ दो दिन रहा तथा सब का प्रिय हो गया | (मि )
वह दो दिन गाँव में रहा और सबका प्रिय हो गया | (सं)
४५. वह वर्षा में छाता लेकर विद्यालय गया | (स)
वह विद्यालय में छाता लेकर गया क्योंकि वर्षा हो रही थी | (मि)
वर्षा हो रही थी इसलिए वह छाता लेकर गया | (सं)
४६. मोहन ने अपने खेत में चरती हुई गायों को निकाल दिया | (स)
मोहन ने गायों को खेत से निकाल दिया क्योंकि वे उसके खेत में चर रही थीं| (मि)
मोहन के खेत में गायें चर रही थीं इसलिए उसने उनको खेत से निकाल दिया | (सं)
४७. राम और मोहन जा रहे हैं | (स)
४८. रहीम बोला कि मैं कर्नाटक जा रहा हूँ | (मि)
४९. वह आया परन्तु उसने कुछ नहीं कहा | (सं)
५०. माता जी द्वारा काम समाप्त करते ही घर में मेहमान आ गए| (स)
माता जी ने काम समाप्त किया तो घर में मेहमान आ गए | (सं)

माता जी ने काम समाप्त किया ही था कि मेहमान आ गए | (मि)


५१. अध्यापक के विद्यालय में आते ही सब छात्र इकट्ठे हो गए | (स)
अध्यापक विद्यालय में आए और सब छात्र इकट्ठे हो गए | (सं)
जैसे ही अध्यापक विद्यालय में आए वैसे ही सब छात्र इकट्ठे हो गए | (मि)
५२. उसने पुस्तक लेनी थी इसलिए वह बाज़ार गया | (सं)
५३. तुम्हारा कहना  सब मान गए | (स)
५४. मैंने पढ़ना बंद कर दिया क्योंकि रात के बारह बज गए थे | (मि)
५५. मैंने एक लम्बे व्यक्ति को देखा | (स)
५६. वह खिसक गया क्योंकि उसने मुझे देख लिया था | (मि)
५७. मोहन आया और सोहन भी चला गया | (सं)
५८. विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली परीक्षा में गणित का प्रश्नपत्र कठिन था | (स)
विद्यार्थियों ने परीक्षा दी किन्तु उसमें गणित का प्रश्नपत्र कठिन था | (सं)
विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें गणित का प्रश्नपत्र कठिन था | (मि)
५९. प्रधानाचार्य के प्रार्थना सभा में आने पर सब विद्यार्थी खड़े हो गए | (स)
प्रधानाचार्य प्रार्थना सभा में आए और सब खड़े हो गए | (सं)
जैसे ही प्रधानाचार्य प्रार्थना सभा में आए वैसे ही सब खड़े हो गए | (मि)
६०. प्रधानमंत्री के लालकिले की प्राचीर पर आते ही सैनिक टुकड़ी ने सलामी की | (स)
प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर आए तथा सैनिक टुकड़ी ने सलामी दी | (सं)
जैसे ही प्रधानमन्त्री लाल किले की प्राचीर पर आए वैसे ही सैनिक टुकड़ी ने सलामी दी | (मि)
६१. परीक्षक द्वारा प्रश्नपत्र बाँटते ही परीक्षार्थी उत्तर लिखने लगे | (स)
परीक्षक ने प्रश्नपत्र बाँटे और परीक्षार्थी उत्तर लिखने लगे | (सं)
जैसे ही परीक्षक ने प्रश्नपत्र बाँटे वैसे ही परीक्षार्थी उत्तर लिखने लगे | (मि)
६२. पुलिस के अचानक आते ही गली में सन्नाटा छा गया | (स)
अचानक पुलिस आ गई और गली में सन्नाटा छा गया | (सं)
अचानक पुलिस आई ही थी कि गली में सन्नाटा छा गया | (मि)  
संयुक्त वाक्य –
६३. बाज़ार जाओ और कुछ फल सब्जी ले आओ |
६४. वह घर गया और सो गया |
६५. उसने काम पूरा किया और चला गया |
६६. छात्र नाच रहे थे और गा रहे थे |
६७. कागज़ लाओ और उस पर यह कविता लिखो |
मिश्रित वाक्य –
 ६८. मैंने कल देखा कि एक बालक बाग़ में उछलते देखा |
६९. वह चौक तक गया क्योंकि उसे पान लाना था |
७०. जैसे ही उसने पुस्तक पढ़ ली वैसे ही वह सो गया |
७१. वे लोग सबको प्रिय लगते हैं , जो काम करते हैं |
७२. जैसे ही माली ने पौधों को पानी दिया , वह चला गया |
७३. जैसे ही माँ गई वैसे ही अमित रोने लगा |

७४. बालक जैसे ही कुर्सी पर बैठा , वह वैसे ही पढ़ने लगा | 


७५. जैसे ही सूरज डूबा , वैसे ही अंधेरा छा गया |
७६. जैसे ही पुस्तक छपी वैसे ही हम उसे खरीद लाए |
७७. वह जैसे ही गया वैसे ही हम पढ़ने बैठ गए |
१९९९ से २००३ तक –
७८. कार्यक्रम समाप्त हुआ और सब लोग घर चले गए | (सं)
जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ वैसे ही सब लोग घर चले गए | (मि)
७९. रमेश काम करते –करते थक गया और वह सो गया | (सं)
जब रमेश काम करते-करते थक गया तब वह सो गया | (मि)
८०. निधि स्कूल से आई और वह टी.वी. देखने लगी | (सं)
जैसे ही निधि स्कूल से आई वैसे ही वह टी. वी. देखने लगी | (मि)
{८१. से ८८ के उत्तर ऊपर वाले वाक्यों में हैं क्योंकि ये वाक्य फिर से लिखे गए हैं }
८९. वर्षा शुरू हुई और मोहन आ गया | (सं)
जैसे ही वर्षा शुरू हुई वैसे ही मोहन आ गया | (मि)
{९० और ९१ वाक्य के उत्तर पहले के वाक्यों में लिख दिए गए हैं }
९२. सुधीर हँसता है और वह पढ़ता भी है | (सं)
 सुधीर जो हँसता है वह पढ़ता भी है | (मि)
९३. लड़का बीमार था और वह डॉक्टर के पास गया | (सं)
जो लड़का बीमार था वह डॉक्टर के पास गया | (मि)
९४.  मैंने घोड़ा खरीदा और वह घोड़ा बहुत तेज़ दौड़ता है | (सं)
जो घोड़ा मैंने खरीदा वह बहुत तेज़ दौड़ता भी है | (मि)
संयुक्त , मिश्रित वाक्य - 
९५. उसने खाया और वह सो गया | (सं)
उसने जैसे ही खाया वैसे ही वह सो गया | (मि)
९६. वह आलसी था और वह पढ़ाई में बिछड़ गया | (सं)
वह पढ़ाई में बिछड़ गया क्योंकि वह आलसी था | (मि)
९७. वह बहुत परिश्रमी था , वही परिश्रम उसके स्वास्थ्य का घातक बन गया | (मि)
वह बहुत परिश्रमी था और वह परिश्रम ही उसके स्वास्थ्य का घातक बन गया | (सं)
९८. वे संगठित लोग हैं और वे शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं | (सं)

जो संगठित लोग हैं , वे ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं | (मि)


साधारण और मिश्रित वाक्य -
९९. उसके कहने पर मैंने उसकी बात मान ली | (स)
उसने मुझे जो बात मुझे कही मैंने उसकी बात मान ली | (मि)
१००. गर्मी अधिक होने के कारण तालाब सूख रहे हैं | (स)
तालाब सूख रहे हैं क्योंकि गर्मी बहुत अधिक है | (मि)
१.सर्दी की ऋतु आने पर भी सर्दी अभी मालूम नहीं पड़ती है | (स)
सर्दी की ऋतु आ गई है फिर भी सर्दी अभी मालूम नहीं पड़ती है | (मि)
२. पढ़ने के बाद ही खेलो | (स)
जैसे ही पढ़ लो , वैसे ही खेलो | (मि)
साधारण और संयुक्त वाक्य –
३. अधिक लोभ न करने वाले ही सच्चा सुख पाते हैं | (स)
वे अधिक लोभ नहीं करते हैं इसलिए वे सच्चा सुख पाते हैं | (सं)
४. अधिक गुड़ डालने पर अधिक मीठा होगा | (स)
अधिक गुड़ डालोगे और अधिक मीठा होगा | (सं)
५. कर्म के अनुसार फल मिलता है | (स)
उसने कर्म किया और उसका फल पाया | (सं)
६. मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानता | (स)
वह कौन है और मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानता | (सं)
७. विद्या गुप्त धन होने के कारण उसे कोई नहीं चुरा सकता | (स)
विद्या गुप्त धन है और उसे कोई चुरा नहीं सकता | (सं)
मिश्रित वाक्य –
८. जो व्यक्ति देर से उठाता है , उसे कोई अच्छा नहीं समझता |
९. बाग़ के पास जो तीन व्यक्ति खड़े हैं, वे उस थाने के सिपाही हैं |
१०. जो विद्यार्थी परिश्रम करते हैं वे ही परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं |
११. मैंने एक दुबले-पतले व्यक्ति को देखा जो भीख माँग रहा था |
१२. जो प्रार्थना पत्र उसने लिखा , वह नौकरी पाने के लिए था |
१३. जो लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, उन्हें सोच-समझकर खर्च करना चाहिए |
१४. जो व्यक्ति देश पर मर मिटता है , वह ही सच्चा देशभक्त होता है |
१५. जहाँ दो नदियाँ मिलती है, उस स्थान को संगम कहते हैं |
१६. अध्यापक चाहता है कि उसके शिष्य अच्छे बनें |
१७. माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे परिश्रमशील बनें |
१८. आप अच्छे अंक प्राप्त करते हैं क्योंकि आप खूब परिश्रम करते हैं |
१९. एक व्यक्ति बस से टकरा कर मर गया जब वह सड़क पार कर रहा था |
२०. शालिनी ने रुंधे गले से कहा क्योंकि उसने अपनी हिचकियों को रोका |

२१. जैसे ही मैंने गोरा को देखा वैसे ही मैंने उसे पालने का निश्चय कर लिया |

२२. वे गाय और बकरियाँ हैं जो घास खा रही हैं |
२३. जो लड़का मेरे घर में काम करता था , वह भाग गया |
२४. जैसे ही वर्षा शुरू हुई वैसे है बच्चे घर से बाहर निकल कर खेलने लगे |
२५. जो लोग झूठ बोलते हैं , वे मुझे पसंद नहीं हैं |
२६. वह इंसान कुछ नहीं कर सकता जिसके पास पैसे नहीं हैं |
२७. जिसे मैंने बुलाया था , उसे मैंने नौकरी दिलवाई |
२८. मेरी भेंट एक अच्छे खिलाड़ी से हुई जो क्रिकेट खेलता है |
२९. जो पुस्तक मैंने खरीदी , वह नई है |
३०. जिस आदमी के पास छतरी है, उसे बुलाओ |
३१. जिस छात्र ने नीली पैंट पहनी है , उसे यह पुस्तक दे दो |
३२. मैंने जिस व्यक्ति को देखा था , वह दुबला-पतला था |
३३. माता –पिटा चाहते हैं कि उनके बच्चे परिश्रमशील बनें |
३४. माँ ने के फ्रॉक सिली है जो बहुत सुन्दर है |
३५. वह परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि उसने श्रम नहीं किया |
३६. क्रिकेट ही वह खेल है जो मुझे प्रिय है |
३७. इससे पहले कि वर्षा शुरू होती , रवि घर चला गया |
३८. मैंने एक दुबले –पतले व्यक्ति को देखा जो भीख माँग रहा था |
३९. एक व्यक्ति बस से टकराकर मर गया जो सड़क पार कर रहा था |
संयुक्त वाक्य –
४०. लता की बहन आशा ने समारोह में मधुर गीत गाया और सभी को मुग्ध कर लिया |
४१. मैंने उसे पढ़ाया और उसे नौकरी दिलवाई |
४२. वह बाज़ार गया क्योंकि उसे फल खरीदने थे |
४३. उसने खाना खाया और वह सो गया |
४४. मोहन ने कल यहाँ आकर राम से बात की और वह चला गया |
४५. वह भ्रष्टाचारी था इसलिए वह पकड़ा गया |

४६. मैंने एक व्यक्ति को देखा जो बहुत बीमार था |


४७. चातक थोड़ी देर चुप रहा और फिर वह बोला |
४८. बुद्धन चौंका क्योंकि उसने किवाड़ खुलने की आवाज़ सुनी |
सरल/साधारण वाक्य –
४९. परिश्रम करने वाले लोगों को अधिक समय तक निराश नहीं रहना पड़ता |
५०. सुबह पहली बस पकड़कर शाम तक लौट आओ |
५१. मैंने पीड़ा से कराहते हुए एक व्यक्ति को देखा |
५२. समय पर काम करने वालों को पछताना नहीं पड़ता |
५३. रमा पुस्तक खरीदने के कारण बाज़ार गई |
५४. फूलपुर में मेला लगने के कारण हम वहाँ जाएँगे |
५५. सुरेश के स्कूल जाने की बात अज़ीब है |
५६. संगमा गा और नाच रही है |
५७. वह फल खरीदने के लिए बाज़ार गया |
५८. मोहन के घर पहुँचने से पहले उसके पिता चल चुके थे |
५९. भूकम्प आने के कारण दीवार में दरार पड़ गई |
६०. मैंने एक स्वस्थ बच्चे को देखा |
६१. आप खूब परिश्रम करने के कारण है अच्छे अंक प्राप्त करते हैं |
६२. मैं बाज़ार जाकर कपड़े खरीदूंगा |
६३. शाहनी ने हिचकियों को रोककर रुंधे गले से कहा |
६४. मैंने गोरा को देखते ही पालने का निश्चय कर लिया |
६५. उसने मुझे आने के लिए कहा |
 ६६. सभी ने गांधी जी का नाम सुना है |
६७. उसने हर उपाय किया |
६८. इसी बच्चे को बैल ने मारा था |
६९. परिश्रम करने वाले मनुष्यों को निराश नहीं होना पड़ता |
७०. बच्चा दूध पीकर सो गया |
७१. मुझे एक मुच्छड़ ड्राइवर मिला |
७२. वह घर जाकर काम में लग गया |
७३. राम विद्यालय जाकर खेलने लग गया |




Answers:

३. हे ईश्वर ! सबको सुखी कर | -विस्मयादिबोधक
बिना विद्या के सम्मान नहीं होता | -विधानार्थक
जल में कमल खिले हुए हैं |-विधानार्थक
जहाँ धर्म है , वहीँ सुख है |-विधानार्थक
आप कब तक यहाँ रहेंगे ? –प्रश्नबोधक
रमेश , तुम शीघ्र वहाँ पहुँचो | -विधानार्थक
अरे, आपने तो कमाल कर दिया | -विस्मयादिबोधक
शायद , आज मामा जी आएँ | - संदेहबोधक
शायद अब पाकिस्तान में हमारे घर न हों | - संदेहबोधक
यदि आप यहाँ आए, तो मैं आपको मित्र से मिला दूँगा |- सम्भावनाबोधक
भगवान तुम्हारा भला करे | - इच्छार्थक
४. क. क्या सूर्य गैसों का एक जलता गोला है ?
ख. जो जैसा करता है , वैसा फल नहीं पाता है |
ग. वाह , उसने पढ़ाई में प्रथम स्थान पाया |
घ. वह खूब उन्नति करे |
ङ शायद अब की बार आम खूब होंगे |
च. वर्षा होने पर अन्न होगा |
छ. यदि परिश्रम करते हैं , तो सफलता मिलती है |
ज. क्या वह परिश्रमी है ? वह आलसी नहीं है |
झ. आलस्य मनुष्य का मित्र है |
ञ. क्या आप गाँव में रहते हैं ?
ट. वाह , विद्या मनुष्य का भूषण है |
ठ. आज वर्षा नहीं होगी |
७. क. कन्या ने अपना पाठ स्मरण नहीं किया |
ख. प्रेमचंद समाजवादी कहानियाँ नहीं लिखते थे |
ग. सुरेश स्कूल नहीं जाएगा |
घ. इस बार हमारे विद्यालय में बहुत बड़े –बड़े आदमी नहीं आ रहे हैं |
ङ देश में निरंतर मँहगाई नहीं बढ़ रही है |
२. शायद वह सामान खरीदने के लिए बाज़ार नहीं गया है |
३. क. राम स्कूल नहीं जाएगा |
ख. दीपक विद्यालय नहीं जाएगा |
४. क. राम खेलने नहीं जाएगा |
ख. किसी भी नेता का कलेंडर नहीं लगा सकते हैं |
५. यह काम मत कीजिए |
६. सूर्य भ्रमणशील नहीं है |
७. भूख हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकती है |
८. वह इतना मूर्ख नहीं है |
९. शायद आज वर्षा नहीं होगी |
८. १. आप यह पुस्तक पढ़ चुके हैं |
२. गांधी जी का नाम सभी ने सूना है |
३. उसने हर उपाय किया |
९. १. शायद वर्षा होगी |
२. अंकुर शायद खिलेगा |
३. प्रेम ने शायद उसका काम नहीं किया |
४. शायद वह कल यहाँ से चला जाएगा |
१०. १. अरे ! उसने चार छक्के लगाए |
२. क. वाह ! हर्ष गीत गा रहा है |
ख. अरे! तुमने अपना काम पूरा कर लिया |
ग. वाह! सुरेश ने पत्र लिखा है |
३. क. ओह! उसके पिताजी चल बसे |
ख. अरे! तुम आ गए |
४. ओहो! दीपक गा रहा है |
५. हे भगवान! वह कितने जोर से रो रहा है |
११. १. क्या मैं ने अपनी बात पूरी कर ली है ?
२. क्या आप अपना पाठ याद करेंगे?
३. क्या युद्ध में जय बोलने वालों का भी महत्त्व है ?
४. क्या कपिलवस्तु जाना अब सम्भव नहीं है ?
५. क्या विवेकानंद अपने समय के श्रेष्ठ वक्ता थे ?
६. क्या रमेश और महेश को साथ रहना चाहिए ?
७. क. आपने कक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कितना कठिन परिश्रम किया होगा ?
ख. क्या आपने अपनी पुस्तकों के पाठों को भली भांति पढ़ा होगा ?
ग. क्या सोहन परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया ?
घ. क्या आप यहाँ से नहीं जाएँगे ?
ङ मेरी पुस्तक कहाँ  है ?
८. क. क्या राम ने प्रेमचंद के सभी उपन्यास पढ़ लिए होंगे ?
ख. क्या सुरेश ने पत्र लिखा है ?
९. क्या मेरा पत्र आपको मिला ?
१२. १. शायद हम घर जाएँगे |
२. तुम शायद घर जा रहे हो |
३. व्यायाम से शायद शरीर पुष्ट होता है |
१३. १. राम स्कूल जाओ |
२. तुम अपना पाठ पढो |
३. शीला रोज पढ़ा करो |
४. आप घर फौरन जाओ |
५. मन लगाकर पढ़ो | 



ANSWERS:
प्रश्नवाचक वाक्य –

१.   मैसूर का राजा किससे डरता था ?
२.   पुस्तकालय किसका मार्गदर्शन करते हैं ?
३.   उसने किसे नमस्कार किया ?
४.   क्या वह व्यक्ति मान गया ?
५.   क्या अफसर बड़ा शर्मिन्दा हुआ ?
६.   तीसरे दिन बालक को क्या उपाय सूझा ?
७.   चारों और किसे तैनात कर दिया गया ?
८.   पन्ना ने किसका बलिदान किया ?

निषेधात्मक वाक्य
१.   उसने सूर्य को नमस्कार नहीं किया |
२.   हैदर अली भी पढ़ लिख नहीं सका |
३.   वह व्यक्ति नहीं माना |
४.   बालक यह जानकर अप्रसन्न नहीं हुआ |
५.   राजकुमारी कभी भी हँसती नहीं थी |
६.   उस युद्ध में वह सेनापति नहीं था |
७.   उसने अन्दर से आवाज नहीं दी | 






4 comments:

  1. Awesome, your post is is so good as I am looking for types of sentence but I saw that your article is one of the best article on internet. I read your article as I am looking for types of sentence https://prepositionword.wordpress.com/2019/08/02/types-of-sentence-in-hindi/

    Thanks mam

    ReplyDelete
  2. Thank you for such rich & helpful content . Your articles are invaluable & your delivery is exceptional The perfect mentor . I just stumbled upon your blog on Types of Sentences and love the content . Thanks for sharing .

    ReplyDelete
  3. Hi. Your content is great. Would love downloadable PDF formats. so much easier to make the kids study. Please do think about it! Thanks

    ReplyDelete