Wednesday, November 4, 2015

Revision Work Sheets containing all the concepts of grammar in Hindi for class 5, 6 and 7 with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी ।  

कक्षा पाँच के लिए- 

निम्नलिखित पुनरावर्तन कार्य पत्रिका  छात्र-छात्राओं को तब दी जाए जब उन्हें व्याकरण के लगभग सभी मुद्दों से परिचित करा दिया जाए। इस पत्रिका को कराते समय अध्यापक और अध्यापिका छात्र-छात्राओं को स्वयं बिना किसी की सहायता से इस कार्य पत्रिका को करने के लिए प्रेरित करें ताकि यह पता चल सके कि वे व्याकरण के सभी मुद्दों को अच्छी तरह से समझ गए हैं । 
उत्तर - १. स्वर -ऐ ,ऋ ,उ , अ |  व्यंजन -झ , ल , श , फ , ठ , त | २. दीपावली ,  बढ़िया , खिलौना , वृषभ , धोबिन | ३. कङगन  , कम्बल , पञ्छी , कण्ठ , अन्त | ४. खर्च , ग्राहक , ड्रामा , मूर्खता | ५. कृति , वृत्त , नृत्य , गृह , पृष्ठ | ६. शक्कर , हफ़्ता , तस्वीर , सत्ता , मक्खी | 

उत्तर - ७. झण्डा , बुद्धि , सभी , भट्टियाँ , विद्यालय , कङघी , भाषा , आसमान  | ८. ९९ -निन्यानवे , ८१ - इक्यासी , ७९ - उनासी , ३५ -पैंतीस , ५४- चौवन | ९. साँप -फुफकारना , लुहार - लोहे का काम , मोची - जूतों की मरम्मत , भेड़ - मिमियाना , कुम्हार - मिट्टी के बर्तन |  १०. शेरनियाँ , धारा, स्त्री , मात्राएँ , वधू , गमले , गायें , बकरे |
उत्तर - ११. चूहे बिलों से निकल रहे हैं | बालिकाएँ किताबें पढ़ती हैं | गायें चरती हैं | लड़कियाँ लिखती हैं | ये नई घड़ियाँ हैं | १२. मामी , पड़ोसिन , लेखिका, भाभी , बहन , बिल्ली | १३. बालिका ने नई कलम फेंक दी | ग्वालिन दूध बेचती है | कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है | घोड़ा दौड़ रहा है | नर्तक नाच रहा है | १४. गीत , मानव , पेड़ , पानी , गाना |
उत्तर - १५. पुराना, मित्र , छोड़ना , भारी , पक्का | १६. शीला स्कूल गई है | लीला की किताब खो गई | मैंने अभी -अभी पढ़ाई ख़त्म की | अजय ने मोहन से कहा कि जल्दी आओ | तुम कितने साल के हो ? बंदर पेड़ पर  बैठा है | दर्जी कपडे सिल रहा है | गंदे कपडे मत पहनो | १७. संज्ञा - बहन , कमला , घास , गुड़िया , खरगोश | सर्वनाम- वह , मुझे | विशेषण - छोटी , सुन्दर , छोटा | क्रिया - खेलती है , दे रही है | 
 

उत्तर - करो , जाओ , आइए , करिए | १९. आप रोज कसरत करते हैं | मैं केला खाता हूँ | हम स्कूल जाते हैं | तू पढता है | तुम बाजार जाते हो | वे किताब खरीदते हैं | वह घर आता है | २०. लड़का , फल | माँ , बच्चे | २१. की
उत्तर - २१. के , कि , को , का, कि , की | २२. हो गई - भूतकाल , आएगी - भविष्य काला , दौड़ रहा है - वर्तमान काल , दिखाया था-  भूतकाल | २३. १. विवेक बहुत समझदार है परन्तु उसका भाई मूर्ख है | २. अध्यापिका ने बताया, " हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है |"
३. हाँ , मैंने भोजन कर लिया | ४. हाय ! अब मैं क्या करूँ ?  ५. यह काम कैसे करना है ? 

उत्तर -१.  मास्को में अनेक संग्रहालय , आर्ट गैलरी , लेनिन पुस्तकालय , बड़े क्षेत्र में फैली प्रदर्शनी और वहाँ के स्मारक देखने लायक हैं | २. बोरोदीना पैनोरमा देखकर आँखों पर विश्वास नहीं होता | ३. पैनोरमा भवन काँच और एल्युमिनियम से बना है और यह बेलन के आकार  का है |  


उत्तर - ४. संग्रहालय - museum  , पुस्तकालय - library , प्रदर्शनी - exhibition | ५. कम , घटता , अविश्वास , कायरता | ६. "मेरी कक्षा " निबंध कृपया बच्चों की कलम से ब्लॉग में देखें
| 

कक्षा छ: के लिए- 


निम्नलिखित पुनरावर्तन कार्य पत्रिका  छात्र-छात्राओं को तब दी जाए जब उन्हें व्याकरण के लगभग सभी मुद्दों से परिचित करा दिया जाए। इस पत्रिका को कराते समय अध्यापक और अध्यापिका छात्र-छात्राओं को स्वयं बिना किसी की सहायता से इस कार्य पत्रिका को करने के लिए प्रेरित करें ताकि यह पता चल सके कि वे व्याकरण के सभी मुद्दों को अच्छी तरह से समझ गए हैं । 

उत्तर - १. आ , ऊ , ए , अ: , ग , च , त , फ , र , स |  २. जङगल, व्यञ्जन , पण्डा , अन्तर , रम्भा | ३. पवन , प्रमाण , बहाना , जीवन , शक्कर , दुष्ट , सड़क, पढ़ाई |   

उत्तर - ४. द्ध , क्त , ध्य ,च्छ, क्क | ५. टर्राते , रंभाती , हुआ -हुआ कर , बलबला , मिमियाने | ६. प्रयोग , ट्रेन , रमेश , सर्दी , अर्जुन | 
उत्तर - ७. बाल काटने वाला , दूध बेचने वाला, मिठाई बनाने वाला, कपडे सिलने वाला , तेल बेचने वाला | ८ . रुपया , रूठना , रूलर , रुकना  | ९. दवाइयाँ , वायु , क्योंकि , प्रसाद , 
चिह्न | १०. झाड़ियाँ , लालटेनें , चारपाइयाँ , चम्मचें | 

उत्तर - १०. कन्याएँ , पपीते ,  कुटियाँ | ११. चुहियाँ बिलों से निकल रही हैं |  लड़कियाँ किताबें पढ़ती हैं | वे बातें करती हैं | नदियाँ बहती हैं | ये नई पुस्तकें हैं |
उत्तर - १२. लुहारिन , महोदय , गाय , जुलाहिन, हिरणी , तेलिन | १३. पताका, ध्वज | जग , संसार | नभ , गगन | महिला , स्त्री | पुष्प , सुमन | १४. औरत ने नई घड़ी फेंक दी | मनिहारिन चूड़ियाँ बेचती हैं |
उत्तर - १४. कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है | कुत्ता दौड़ रहा है | अध्यापक पढ़ा रहा है | १५. व्यक्तिवाचक - जवाहरलाल नेहरू , यमुना | जातिवाचक - जंगल , अनार | समूहवाचक - सभा , काफिला | भाववाचक - नीचता | 
उत्तर - १६. कम , बदबू , असत्य , अपना, खरीदना | १७. को साफ , के कपड़े , की माता , कि बाहर , का बस्ता | १८. विशेषण - सुन्दर , मीठा , मेहनती , काले | सर्वनाम - मैं , हम , वे , तुम | क्रिया - पहनती हूँ , खाते हैं , हैं , बुला रहे हो |
उत्तर -  १९. निडर , नाटककार , आज्ञाकारी , पालतू , पुस्तकालय | २०. मेरे पास अनेक कलमें हैं | तुम कहाँ जाते हो ? आज मैं अपने स्कूल जा रहा हूँ | आप मेरा नमस्कार उसे कह दीजिए|
उत्तर - ५. बहुत लड़कियाँ खड़ी जादू देख रही हैं |  २१.  ९८ अट्ठानबे , ८९ नवासी , ७६ छिहत्तर , ६५ पैंसठ , ५७ सत्तावन, ४४ चौवालीस , ३३ तैंतीस | २२. हम दोनों कर जोड़कर प्रणाम करते हैं | तुम यह क्या कर रहे हो ?   

उत्तर - २२. तुम्हें नदी के तीर पर नाव दिखाई देगी | राम ने तीर चलाकर रावण को मारा | पतझड़ में पेड़ से पत्र झड़ रहे हैं | तुम पत्र कब लिखोगे ? २३. धोनी क्रिकेट खेलेगा | बाहर धूप खिली थी | पुत्र पिता को पत्र लिखता है | पक्षी चहचहा रहे थे | राम हवाई जहाज से मुंबई जाएगा | 
उत्तर - ६. बच्चा भूख से रोने लगता है | 

उत्तर - १. नेहरू जी रूस की यात्रा करने गए हुए थे | २. बच्चे ने नेहरू जी को रोने का यह कारण बताया कि वह एक गरीब बच्चा है और बहुत दूर से नेहरू जी से मिलने आया है पर पहरेदार ने उसे उनसे मिलने नहीं दिया |  ३. नेहरू जी ने बच्चे को एक पेन और फोटो उपहार में देते हुए कहा कि वे ही पंडित नेहरू हैं  | उन्हें उस से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई | उन्हें आशा है कि वह भारत का नाम हमेशा याद रखेगा क्योंकि वह बच्चा रूस का निवासी था | ४. १. गरीब  २. उपहार  ३. सदा  ४. यात्रा | १. आशा  २. गाँव | 


उत्तर - ४. स्वागत , बच्चा |  पहरेदार , गुलदस्ता | मेरा प्रिय जानवर / पक्षी पर निबंध मेरे ब्लॉग "हिंदी का रस लो " में मिडिल स्कूल के बच्चों द्वारा निबंधों में पढ़ें |  

उत्तर - चिड़ा , कुतिया , लुगाई , सहेली , मालकिन , भाभी , बिलाव , सिंहनी , मुन्ना , नाना , मेमसाहब , मुर्गी , बकरा , बैल , बच्ची , मियाँ , झोंपड़ी , देव , बछिया , देव , लड़की , लुगाई , चुहिया , काका , साँपिन , डॉक्टरनी , भानजी , भतीजा , मामी , चाची , गुरवाइन , भाभी , बहनोई , छात्र , देवरानी , सास , दोहित्र ,जेठानी , मौसी , नाइन , कवयित्री , कुबड़ी , मूर्खा , हथिनी , महारानी , दासी |
उत्तर - सम्राज्ञी , बुद्धिमती , मास्टरनी जी , औरत , घरवाली , मंत्राणी , प्रिया , बेगम , पनवाडिन , बालिका , बाप , जीजा , बबुआइन , बेटा , ससुर , साहुकारिन , घोड़ा , मोरनी , कुतिया , विधुर , पुरुष | 

२. अंडा , घोंसले , तिनका , शाखाएँ , रोटियाँ , परछाइयाँ , शक्ल , कोठरियाँ , लोहा , सांकलें , गला , रास्ता , बिल्ली , टाँगें , पीठें , पंखा , टुकड़े , गर्दनें , पिंजरा , सलाखें , पंजे , कहानियाँ , नदी , झरना , कुएँ , बाढ़ , डालें , कलाइयाँ , धागे , कब्रें | 

उत्तर - रुपया , गाय , दिशा , कलमें , उंगलियाँ , कबीला , छत्ते , कल्पनाएँ , नाकेँ , कली , हवाएँ , पत्तियाँ , लाठियाँ , छातियाँ , टुकड़े , चादरें , मेला , पिटारियाँ , गलियाँ , तबला , सारंगियाँ , सीढ़ी , सड़क , काफिले , बस्तियाँ , कहानी , मूर्ति , छुट्टियाँ , गंजा , किताब , झाड़ियाँ , गेंदें , लड़कियाँ , कीड़ा , झोला , बूँदें , मटकी , सहेली , उल्टी , कचरे , बावड़ियाँ , पंचायतें , रस्सियॉँ , कीड़ा , चटनियाँ , आँधियाँ , गाजरें , खीरे , शरीफे , नारंगियाँ , मौसमियाँ , केले , सब्ज़ी , सलाइयाँ |
उत्तर - कपड़ा , नींदें |  ३. गीला , कमज़ोर , घटिया , मेजबान , गाँव ,  नौकर , पालतू , बाँये , सुबह , लाभ , गरीब , स्वस्थ , टेढ़ा , गर्म , पैर , पश्चिम , प्रश्न , तगड़ा , रुलाई , उष्ण , बदबू , दिन , काँटा , शाम , पुरानी , उजाला , मोटी , पक्की , आकाश , शहर , दण्ड , सूरज , नकली , मरण , बुढ़ापा , विजय , अवज्ञा , खोटा , भयभीत , जीवन , सजग , निर्भय , संतान , वारिस , - , शत्रु , समान , सम |
उत्तर - पार , अच्छाई , घृणा | ४. मकान , गृह | जग , दुनिया | आकाश , नभ | दृष्टि , निगाह | लगन , परिश्रम | जंतु , पशु | गरीब , निर्धन | जल , नीर | तन , बदन | विटप , वृक्ष | राही , पथिक | भूमि , भू | पथ , राह | ब्याह , शादी | उर , हृदय | कानन , वन | रक्त , लहू | पवन , वायु | मेघ , घन | बारिश , बरसात | शोहरत , नाम | अश्व , घोटक | नेत्र  नयन | तन , बदन | पेड़ , विटप | ईश्वर , भगवान | कथा , गाथा | पताका , ध्वज | 

५. १. ज़रा भी चोट न आना - पहाड़ से गिरने पर भी उसका बाल बाँका न हुआ | २.  प्रिय होना - वह अपनी माँ की नाक का बाल है | ३. ज़रा भी चोट न आना - किसी तरह वह बाल -बाल बचा क्योंकि गाडी छूटने ही वाली थी | ४. अधिक तर्क करना - उसे तो आदत है कि वह बाल की खाल निकाल सारा भेद उगलवा लेता है | ५. बहुत हँसना -उसका चुटकुला सुनकर वह लोट -पोट हो गया |  

उत्तर - ६. हराना - उसने वाद विवाद प्रतियोगिता में सबको मात दे दी | ७. डर जाना -शेर देखते ही उसे साँप सूंघ गया वह न तो हिला न ही डुला | ८. बहुत हैरान होना - छोटे बच्चे को रस्सी पर चलते देख मेरे आश्चर्य का ठिकाना न रहा | ९.  शोर करना - मृत काकी को लोगों द्वारा ले जाते देख श्यामू ने कोहराम मचाया | १०. शोर होना - अध्यापक के कक्षा में न आने पर बच्चों ने बहुत उपद्रव मचाया | ११. जलन होना - उसे इतने अच्छे और मँहगे कपड़े पहने देख उसके दिल पर साँप लोट गया | १२. बहुत खुश होना - परीक्षा के अंक देखकर वह फूला न समाया | १३. मोहित होना - नई साइकिल पाकर वह लटटू हो गया | १४. बहुत कोशिश करना - गणित के प्रश्न पर उसने बहुत सिर मारा तब जाकर वह उसे हल कर पाया | १५. मर जाना - कल ही उसके पिता अचानक स्वर्ग सिधार गए |  १६. हारना - क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने भारत से मुँह की खाई | १७. वीरों जैसी मृत्यु होना - सैनिक ने अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा की और वीरगति प्राप्त की | १८. निश्चय करना - मैंने ठान लिया है कि मैं वैज्ञानिक बन कर रहूंगा | १९. गुस्से में आना - वह तो बिना बात ही ताव में आ जाता है | २०. नष्ट होना - माता -पिता की मृत्यु के बाद उसका परिवार मानो उजड़ ही गया




कक्षा सात के लिए - 

निम्नलिखित पुनरावर्तन कार्य पत्रिका  छात्र-छात्राओं को तब दी जाए जब उन्हें व्याकरण के लगभग सभी मुद्दों से परिचित करा दिया जाए। इस पत्रिका को कराते समय अध्यापक और अध्यापिका छात्र-छात्राओं को स्वयं बिना किसी की सहायता से इस कार्य पत्रिका को करने के लिए प्रेरित करें ताकि यह पता चल सके कि वे व्याकरण के सभी मुद्दों को अच्छी तरह से समझ गए हैं । 

उत्तर - १. अमृत , ऋषभ , ओस , काल , झलक , टपकना , नर्तक , फूल , साहस , हरियाली | २. अशुद्धियाँ , मुट्ठियाँ , द्वितीय , रक्षक | ३, निर्मल , समुद्र , राष्ट्र ,   | ४. अङक , पञ्जा , डण्डा , मन्तर , शम्भू |  ५. जंगल-सांय सांय , वर्षा - छम छम , बिजली - कड़कना , बूँद - टपटप , बादल -गरजना | ६. रस्सियाँ , महिलाएँ , वस्तुएँ , चुहियाँ , मेजें , मोहल्ले | ७. विदुषी , युवती , कवयित्री , अभिनेत्री , वीरांगना | 
उत्तर - ८.  साँपिनें बांबियों से निकल रही हैं | स्त्रियाँ किताबें पढ़ती हैं | हम बातें करते हैं |  झरने बहते हैं |  वे नए घर हैं | ९. नारी ने नई घड़ी फेंक दी | मालिन फूल बेचती है | लुहार लोहे के बर्तन बनाता है | गुड्डा दौड़ रहा है | शिक्षिका पढ़ा रही है |  १०. की बिल्ली , से भागकर , में छुप |  के भाई ने , के घर से , उस की कलम | ११. प्रदर्शनी , ब्रह्मा , कृतज्ञ , स्वास्थ्य , उज्ज्वल , युधिष्ठिर | १२. बहुत -सी कलमें मेज पर पड़ी हैं | तुम अब कहाँ रहते हो ? आज वह अपनी पुस्तक पढ़ेगा | आप मेरा नमस्ते उसे कह दीजिए | कई लड़के खड़े -खड़े तमाशा देख रहे थे | १३. अनेकता , स्वतंत्र , कुमार्ग , अस्वस्थ , बेईमान |  
उत्तर - १४. नयन , आँख | ख़ुशी , आनंद | हवा , पवन | मेघ , घन | महिला , स्त्री | १५. पढाई , सिलाई , जीत , दौड़ , लिखावट | १६. अपनी बहनों , अपने मित्रों , अपना कुत्ता , अपनी माता , अपने भाइयों | १७. सुलभ , प्रयोग , स्वदेश , प्रयत्न , दुर्गंध , हर घड़ी , नालायक | १८. कीमती , गाड़ीवान , मित्रता , मासिक , लड़कपन , बुराई , चमकीला | १९. माँसाहारी , लेखक , चित्रकार , गायक , वार्षिक | 
उत्तर - २०. १. घोड़े बेचकर सोना - निश्चिंत होना | २. टेढ़ी खीर -कठिन काम | ३. हाथ बँटाना -सहायता करना | ४. ताड़ जाना - पहचान जाना | ५. कान पर जूं न रेंगना - ध्यान न देना | ६. नाक में दम करना - बहुत तंग करना | ,  २१. सुन्दर , बलवान , दुःखी , धनी , शक्तिशाली , दैनिक | २२. १. विद्यालय २. गुच्छा  ३. सेना  ४. छत्ता  ५. ढेर  ६. मण्डली |  २३. फल - परिणाम - परीक्षा का फल आज निकलेगा | खाने वाला  फल - आम सभी फलों का राजा है | पक्ष- पंद्रह दिनों का समूह - एक महीने में दो पक्ष होते हैं |  तरफ - तुम मेरे पक्ष में आ जाओ | उत्तर - जवाब - मुझे हर प्रश्न का उत्तर आता है | दिशा - ध्रुव तारा उत्तर में निकलता है | 
उत्तर - २४. दादी माँ रामी की चाची पर बिगड़ेंगी | खिलौने वाला अपनी चीजें सस्ते में दे जाता है | राधिका ने कविता सुनाई | पुजारी ने पूजा की | बारिश में मोर नाचेंगे | माली पौधे सींचता है |  २५. क्रियाविशेषण - प्रतिदिन वहाँ | संबंधबोधक - के किनारे , के बाहर | समुच्चयबोधक - कि , क्योंकि | विस्मयादिबोधक - वाह , अरे |   

उत्तर - २६. १.  गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है -  डॉ. कलाम |  २. डॉ कलाम का सपना भारत को विकसित देश बनाने का है |  ३. डॉ कलाम को भारत का सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न " प्राप्त है और पद्मभूषण और पद्मविभूषण भी प्राप्त हैं |  ४. डॉ कलाम के शौक हैं - कविताएँ लिखना , वीणा बजाना और बच्चों के साथ रहना |  ५.. राष्ट्रपति पद की शपथ लेते वक्त उन्होंने "काल करै सो अब करै , और आज करै सो अब " दोहे का उल्लेख किया था | ६. स्वप्न , निगाह , कसम | सपना , उपलब्धि , कविता , दोहा , वीणाएँ | अविकसित , अपमान , असहज , नापसंद , मृत्यु | मेमसाहब , संतनी , डॉक्टरनी | २७. "मेरा प्रिय मौसम " निबंध मेरे ब्लॉग "हिंदी का रस " में पढ़िए जिसे माध्यमिक स्तर के बच्चों ने लिखा है |  










































No comments:

Post a Comment