Wednesday, November 4, 2015

Revision work sheet containing different concepts of grammar in Hindi for class 5 6 and 7 with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी ।  

कक्षा पाँच के लिए 

उत्तर -१. सीढ़ी , ताला , बिजली , सिलाई मशीन , घड़ी , मछली , माचिस , कछुवा , तलवार , आम | २. शेरनी , देवी , बेटी , रानी , पिता | ३. डाकिया , डॉक्टर , बढ़ई , दर्जी , किसान | ४. बरगद , नीम , आम , इमली , पीपल | 
उत्तर - ५. सुनहरी  , पीला , लाल , नीला , गुलाबी , हरा , सफेद , केसरी , भूरा , काला |  ६. दादी बच्चों को ढेर सारी कहानियाँ सुनाती है | शेरनी अपने बच्चों  को जंगल की सैर कराने ले गई | राजकुमारी राजसी ठाट -बाट से पलने लगी | वह अपनी पुत्री को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई | बारिश में मोर पंख फैलाकर नाच रहा था | ७. मेजें , कुर्सी , मक्खी , गुफाएँ , बालिका , घोड़े , बोतलें , किताबें , रुपया , चिट्ठियाँ | 
उत्तर - सही शब्द - आम , पेंसिल , लड़का ,गाजर , कार , हथौड़ी , त्रिशूल | गलत शब्द  सही रूप - आँख , कलम , कबूतर , अँगूर , घोड़ा , चिड़िया , बंदूक , तितली ,  बन्दर |  ९. मेज पर गिलास रखा है | माला गाड़ी से आई | मोची ने जूता बनाया | हमने खाना खा लिया | मुझे काम करना है | 
उत्तर - १०. मुल्ला अपने मित्रों सहित घर लौटे | क्या बात है होजा , आज यह दावत किसलिए दे रहे हो ? कुछ बटेर मिली थीं , सोचा दोस्तों के साथ खाऊँ | वाह ! क्या खुशबू है | मुँह में पानी आ रहा है | होजा,  यह बर्तन कब खोलोगे ? अब और कितना इंतज़ार करवाओगे ? अरे ! मेरे पके-पकाए बटेर कैसे उड़ गए ? ११. दे रहा है , उग रहा है , जल रहा है , धो रही है , कर रही हैं | १२. खा , पढ़ा , बैठी , चल , खिल | 
उत्तर - १३. आसमान , फूटते हैं , पौधे , पशु , हैं , हिस्से , नदियाँ , खाता है |  १४. आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ , अं, अ : | - , ा , ि , ी , ु , ू , ृ , े , ै , ो , ौ , ं , : |  क ख ग घ ङ , च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण , त थ द ध न , प फ ब भ म , य र ल व , श ष स ह , क्ष त्र ज्ञ श्र | 
उत्तर - १५. सच -झूठ , सुख -दुःख , दुर्गुण - गुण , भरपूर - खाली |  भोजन - खाना , दौलत - धन , अरमान -इच्छा , अव्वल -प्रथम | १६. १. की गति , २.  कि , की ३. कि  ४. की  ५. कि  , की  ६. की , की , कि |  १७. - 

उत्तर - १८. १. पाँच , २. मीठा  ३. सुन्दर ४. लाल , ५. बड़े , ६. अच्छा  |  १९. १. तुम , २. हमारा  ३. आप  ४. मैं  ५. उसकी  


उत्तर - पीला , लाल , ऐसा , कैसा , चौकोर , तिगुना , सूखा , बौना , तीसरा, ऊँचा , सुनहरी , दाँया  , थोड़ा , बहुत , बुरा , बहुत , छोटा , गरीब 
उत्तर - २० बीस , १२ बारह ,१८ अट्ठारह , २८ अट्ठाईस , १६ सोलह , १३ तेरह , २१ इक्कीस , १७ सत्रह , २५ पच्चीस , ९ नौ | 

उत्तर - १. मास्को  में आर्ट गैलरी , अनेक संग्रहालय , लेनिन पुस्तकालय , बड़े क्षेत्र में फैली प्रदर्शनी और वहाँ स्मारक हैं | २. बोरोदीना पैनोरीमा देखकर आँखों पर विशवास नहीं होता | ३. पैनोरीमा काँच और एल्युमिनियम से बना है और वह बेलन के आकार का है | ४. संग्रहालय - museum , पुस्तकालय - library , प्रदर्शनी - exhibition | ५. बहुत -कम , बढ़ता -घटता , विश्वास -अविश्वास , वीरता -कायरता | २५. "मेरी कक्षा " पर निबंध कृपया मेरे ब्लॉग "बच्चों की कलम से "में देखें | 

कक्षा छ: के लिए 

उत्तर - १. बुलबुल , कौआ , सारस , कबूतर , चील , कोयल , उल्लू , हंस , तीतर , मैना , बटेर , पपीहा , मोर | २. राजकुमारी , देवी , मोरनी , घोड़ी , बालिका , पिता , हथिनी , नारी , अध्यापिका , चुहिया | ३. शेर एक भयानक जानवर है | लालच बुरी बला है | हमारे राष्ट्रपिता गाँधी जी हैं | हमारा झंडा तिरंगा है | हम प्रतिदिन नहाने से साफ रहते हैं | हमें सब जानवरों से प्यार करना चाहिए | जानवर जंगल में रहते हैं | मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है | हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए | चोरी करना पाप है | 
उत्तर - ४. अच्छाई - बुराई , अपना - पराया , विष - अमृत , अपमान - मान , उदय -अस्त , पाप - पुण्य , नकली -असली , सुगंध -दुर्गन्ध , मानव -दानव , सबल -निर्बल | 
उत्तर - व्यक्तिवाचक संज्ञा - हिमालय , महात्मा गाँधी , कुतुबमीनार , आगरा , अशोक | जातिवाचक संज्ञा - चूहा , कुत्ता , बंदूक, चॉकलेट , टॉफी , रोटी , शीशा | भाववाचक संज्ञा - ममता, बुढ़ापा , गर्मी | 
उत्तर - बड़ा पेड़ , हरा -भरा पेड़ | काली बिल्ली , चतुर बिल्ली | सुन्दर फूल , रंगबिरंगा फूल |  दस वर्ष , छठी कक्षा , रंग भूरा , पतला हूँ , बहादुर हूँ | 
उत्तर - २८  अट्ठाइस , ३९ उनतालीस , ५८ अट्ठावन , ८९ नवासी , ४९ उनचास , ५५ पचपन , ६४ चौसठ , ७८ अठहत्तर , ६८ अड़सठ , ४७ सैंतालीस | अधिक बहुत ज्यादा , गगन अम्बर आकाश, पाँव पैर चरण , कमज़ोर नाजुक कोमल , सामान वस्तुएँ चीज़ें , विद्यालय स्कूल पाठशाला , स्वप्न सपना ख्वाब , पेड़ दरख्त वृक्ष , सहज सरल आसान , पंक्ति कतार रेखा | 
उत्तर - वस्त्र पहन , ईश्वर कहकर , पवन भी , श्रम ही | गगन - नभ , रजनी -रात , पेड़ -वृक्ष , कुसुम - पुष्प , माँ -जननी | पक्षी - चिड़िया , जंगल -वन , गिरि - पहाड़ , आँख -नयन |  
उत्तर - संज्ञा - कुम्हार , बेटे , गधा , बेटे , बुजुर्ग , बात | सर्वनाम - उसके , वे , उसे , अपने , उस , वह , उन्होंने | क्रिया - खरीदा , ला रहे थे , बिठाया , सुनी , गया , सुनते गए , खो दिया | बनी हैं , हो गया था , सकती है , बंद कर दिया , बढ़ गई थी , चिंतित थे |  
उत्तर - उड़ने वाले - तीतर , मुर्गी , चिड़िया, मोरनी, तोता , मैना, मकड़ी |    तैरने वाले -कछुआ , मगरमच्छ, मछली |     ज़मीन पर चलने वाले - ऊँट , लोमड़ी , हाथी, चींटी , चीता |  रोकता है , होते हैं , रहता था , डाली , बैठा रहा ,ले आए , पिलाया |  
उत्तर - १. सर्दी के दिन थे | सियार को कुछ भी खाने को नहीं मिला इसलिए वह बस्ती में  धोबी के घर में घुसा | वहाँ एक बड़ी बाल्टी में गिर गया | बाल्टी में ठंडा पानी था जिसमें भीगने से वह थर -थर कांपता हुआ भागा | २. अगले दिन प्रात : काल पानी पीते समय पानी में अपनी परछाई देखकर उसे अपने बदले रूप का पता चला | उसने अपने बदले रूप को देखकर चालाकी से अपने को जंगल का राजा घोषित कर दिया | ३. काने  सियार ने राजा सियार के बारे में यह सोचा कि रंग को छोड़कर सूरत शक्ल में राजा सियार उनके जैसा ही दिखाई देता है | इस कारण सभी सियारों ने एक दिन मिलकर हुआँ -हुआँ की आवाज की जिसे सुनकर राजा सियार भूल गया कि वह जंगल का राजा है और वह भी उन के साथ आवाज करने लगा-ऐसे उसकी पोल खुली |  संदेह -शक , दुर्दशा- बुरी हालत , दंग -चकित | सियार , जंगल , धोबी , बस्ती - संज्ञा | 
उत्तर - चित्र में जो -जो दिखाई दे रहा उसका वर्णन करते हुए "होली " के बारे में लिखिए क्योंकि होली इस चित्र का केंद्रीय बिंदु है | 

उत्तर - "मेरा प्रिय जानवर /पक्षी " निबंध मेरे ब्लॉग "बच्चों की कलम से " में पढ़ें | 

कक्षा सात के लिए - 

निम्नलिखित पुनरावर्तन पत्रिका छात्र-छात्राओं को वर्ष के अंत में दी जाए जिससे कि पता चल सके कि छात्र और छात्राओं का भाषा के प्रति क्या रुझान है और उन्हें भाषा का कितना ज्ञान है और कितनी समझ है । इस कार्य पत्रिका को करने में छात्र और छात्राओं को बहुत मज़ा आता है यह मैं अपने अनुभव से कह सकती हूँ । आशा है कि आप को भी यही अनुभव होगा । 

उत्तर - १. गगन - अम्बर , आकाश २. मार्ग - पथ , रास्ता  ३. व्यक्ति - मानव , आदमी  ४. भूमि - धरती , ज़मीन  ५. सहज -आसान , सरल |  सात छ : पाँच | पत्ता गोभी , गाजर , आलू | दही पनीर खोआ | नदी समुद्र सागर | सुबह सवेरा सूर्योदय | पतला कमजोर दुर्बल | मक्खी मधुमक्खी झींगुर | कटहल लौकी टमाटर | पिचकारी गुब्बारे रंग | 
उत्तर - ४. आकाश चाँद तारे सूरज | आँसू किलकारी मुस्कान हँसी | अनेक एक कई बहुत | गोल चौकोर कोष्ठक वर्ग | गुलाबी नीला पीला लाल | खुशबू दुर्गन्ध बदबू सुगंध |  ५.  १. जादूगर २. सागर  ३. रंगोली ४. गृह  ५. लाल  ६. आकाश  ७. मंद  ८. मद |  ६. बिल्लियों को दूध | 
उत्तर - मेरे कुत्ते को तंग | की किताबों पर उसका नाम | का उत्तर मुझे |  के पीछे से | की लौ हवा में | ७. फूलों में सुगंध है | क्या फूल में सुगंध है ? फूल में सुगंध थी | रंगबिरंगे फूल में अच्छी सुगंध है |  ८. बरगद की जड़ गहरी होती है | जड़ चीजों को भी मत फेंको | उसने मेरे हिस्से की चॉकलेट दबाई | उसने पेड़ को निकालने के लिए दबाया
उत्तर - २. दूर -दूर तक ३. जोर से  ४. खोल कर  ५. ख़ुशी से  ६. सुन्दर  ७. बह  ८. बड़ी |  निर्दय - जिसे दया नहीं है | निस्संदेह - जिसमें कोई संदेह नहीं है | निश्चिंत - जिसे कोई चिंता नहीं है | निराश - जिसे कोई आशा न हो | निर्बल - जिसमें बल न हो |  
उत्तर - १. वह भवन जहाँ पुस्तकें पढ़ने  के लिए एकत्रित हैं  २. हमेशा पुस्तकें पढ़ने वाला  ३. जो पुस्तकें  लिखता हो ५. जो पुस्तकें और समाचार पत्र छापता हो ६. जिसे पुस्तकों से प्रेम हो  ७. जहाँ बहुत सारी पुस्तकें देखने और खरीदने के लिए लगी हों |  २. पुस्तिकाएँ , स्त्रीलिंग  ३. पुस्तकें स्त्रीलिंग  ४. ग्रंथ पुल्लिंग  ५. खुशियाँ स्त्रीलिंग  ६. फूल पुल्लिंग  ७. चिड़िया स्त्रीलिंग  ८. झरना  पुल्लिंग  ९. रॉकिट पुल्लिंग  १०. किस्सा  पुलिंग |  १. दुःख  २. आश्वासन ३. चिंता  ४. मज़ा  ५. जिज्ञासा  ६. सहायता | 
उत्तर - १४. १. छोटा -सा राज्य , छोटी लड़की  २. बड़े -बड़े योद्धा , बड़ी -बड़ी बातें  ३. अपने भाई , अपना घोड़ा , अपनी जीत | ४. मेरा घोड़ा , मेरी घोड़ी |  १५. १. रामायण और महाभारत भारत के दो प्रसिद्ध महाकाव्य हैं |  २. उसने निश्चय किया कि वह अपनी पत्नी को जीतकर वापिस लाएगा |  ३. ओडेसे में वीर ओडेसियस की कथा है | ४. उस घोड़े के भीतर बहुत -से वीर सैनिक छुपे थे |  ५. ओडेसियस और उसके साथियों ने ट्राय पर विजय प्राप्त कर ली |  
उत्तर - उधर , बहुत , लहलहा , उस पार , भरपेट , वहाँ , उतना , उड़ते -उड़ते , जितना , चारों ओर , तत्काल | 
उत्तर - १८.  ५८  अट्ठावन , ३८ अड़तीस , ७८ अठहत्तर , ८७ सत्तासी , ५९ उनसठ , ९२ बानबे , ३९ उनतालीस , ६८ अड़सठ , ४७ सैंतालीस , ७९ उनासी |  १९. सैनिकों की फौज  , लोगों का जमघट , अंगूर के गुच्छे , कागज़ों का दस्ता , कपड़ों का थान , सुरों की सरगम , फूलों का गुलदस्ता , तारों का समूह , चोरों का गिरोह , कबूतरों का झुण्ड |  २०. चित्र में जो दिख रहा है उसे अपने शब्दों में लिखते हुए चित्र के अनुसार ही कहानी लिखो | 

उत्तर - १.) १. परदेश  २. पूरे साल का  ३. कहानी लिखने वाला  ४. जमा करना  ५. बिताना  ६. बाल्यावस्था  २.) १. अंत  २. एक   ३. पूरा  ४. प्रेम  ५. जीवन  ६. आरम्भ |  ३.) १. कहानीकार  २. रचयिता  ३. समाचार पत्र  ४. विदेश |  ४. १. शंकर प्रदर्शनी लगाते थे क्योकि उनके पास पाँच सौ गुड़ियाँ जमा हो गई थीं |  २. शंकर बच्चों के लिए कहानियाँ लिखने के साथ -साथ लोक कथाएँ भी लिखते थे |  ३. भारत सरकार ने शंकर को पद्म श्री , पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान दिए | ४. इस गद्यांश का उचित शीर्षक "केशव शंकर पिल्लै " है | 
उत्तर - "पाठशाला  का पहला दिन " और "किसान का आत्मवृत्त " निबंध मेरे ब्लॉग " बच्चों की कलम से " में पढ़ें | 

No comments:

Post a Comment