Friday, November 6, 2015

Sounds of animals and birds Work Sheet with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी ।  

कक्षा तीन , चार और पाँच के लिए - 



उत्तर - काँव काँव , चूं चूं , कुकड़ूँ कूँ , हिनहिनाता , ढेचूँ ढेंचू , भौं भौं , म्याऊँ म्याऊँ , में में , टर्र टर्र | 

उत्तर - १. घोड़ा -हिनहिन , २. हाथी -चिंघाड़  ३. शेर - दहाड़  ४. मेंढक - टर्र टर्र  ५. चुहिया -चीं चीं   ६. मुर्गा- कुकड़ूँ कूँ  ७. गधा -ढेंचू ढेंचू  
८. कबूतर - गुटर गुं गुं  ९. तोता - टे टे  १०. कौआ - काँव काँव  
११. बकरी - में में  १२. ऊँट -बल बल | 

उत्तर -कुत्ता - भौंकना , साँप -फुफकारना , गधा -रेंकना , गाय -रम्भाना ,घोड़ा -हिनहिनाना , कोयल -कूकना , मुर्गा - कुकड़ूँ कूँ , भेड़ -मिमियाना , बिल्ली -म्याऊँ म्याऊँ , कौआ -काँव काँव 
उत्तर - १. मिमियाती है | २. चहचहाती हैं | ३. चिंघाड़ रहा था | ४. दहाड़ | ५. टर्राते हैं | ६. मे आओ | ७. गुंजारते | ८. भिनभिनाती हैं | ९. गुटर गुं कर रहा था | 

उत्तर -१. रंभाती है | २. भौंकता है | ३. खों खों | ४. चहचहाती हैं | ५. गुंजारता है | ६. गुर्राता है | ७. म्याऊँ म्याऊँ करती है | ८. हुआ हुआ करता है | ९. काँव काँव करता है | १०. रेंकने लगता है | ११. चिंघाड़ते , मिमियाने लगी | १२. कू कू कर रही थी | १३. बलबला रहे थे | १४. गुटर गुं कर रहे थे | १५. दहाड़ रहे थे | 

उत्तर -१६. हिनहिना रही थी | १७. टर्राने लगते हैं | १८. कुकड़ूँ कूँ बोल रहा था | १९. मिमियाने लगीं | २०. भिनभिना रही हैं | २१. बाँग देता है | 
१. अंदर  , रमेश  २. वर्षा , सर्जन  ३. ड्रम , ट्राम  ४. क्रम, भ्रम 
१. रुनझुन , रुक  २. रूप रूठना 

No comments:

Post a Comment