Wednesday, November 4, 2015

Tenses Work Sheets for classes 3, 4,5, 6, 7 and 8 with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी ।  

कक्षा तीन और चार के लिए -


उत्तर - २. यह लड़की रोती है | ३. यह लड़की केला खाती है |  ४. यह लड़का हँसता है |  ५. यह लड़की बैडमिंटन खेलती है |  ६. यह लड़की हँसती है |  ७. यह लड़का फुटबॉल खेलता है | ८. यह लड़का रोता है | 

उत्तर - मैं खाती हूँ | मैं खाती थी | मैं सोता हूँ | मैं सोता था | रमेश खेलता है | रमेश खेलता था | आशा गाती है | आशा गाती थी | 
वह सुनती थी | मैं हँसता था | मैं देखता था | 
तुम चलते हो | वह चलती है | तुम सोते हो | मैं सोती हूँ | 
उत्तर - २. जाती हैं |  ३. खाते हैं | ४. करते हैं |  ५. दौड़ती हैं | ७. गाती है | ८. करती है | ९. मचाता है |  १०. मचाते हैं |  ११. पढ़ाते हैं | १२. आते हैं |  १३. बनाती हैं |  १४. जाते हैं |  १५. लाती हैं | 
१. वह गाना सुनता है |  २. तुम गाने सुनते हो |  ३. घोड़ा दौड़ता है |  
४. हिरण दौड़ते हैं | ५. वे रातभर जागते हैं |  
उत्तर - १. रहा हूँ | २. नाचती है | ३. गाते हैं | ४. लिखती हूँ |  ५. आए  |  ६. आईं |  ७. आई |  ८ आया | ९. आए | १०. आए |  ११. आया | 
उत्तर - २. खाएगा , खाएगी |  ३. जाएगा , जाएगी | ४. देगा , देगी | 
५. आएगा , आएगी | 
१. आएगी   २. आएगा  ३. आएगी  ४. लाएगा  ५. लाएगी  ६. जाऊँगा  ७. मिलूँगा  ८. देगा  ९. देगी  १०. आयेंगे | 


उत्तर - १. था  २. रहा था  ३. थी  ४. रही थी  ५. रहा था | 
१. रहा था २. रहता था ३. रहती थी ४. रही थी ५. रहा था 

उत्तर - पढ़ रहा है , देख रही है , कर रहा हूँ | फेंक रहा है , देख रहे हैं , खेल रही है | रह रहा हूँ , रह रही है , रह रहे हैं |  

उत्तर - उसे मेज पर पेन्सिल से मत लिखने देना | उसे जूते पहन कर पलंग पर मत चढ़ने दो | 
उत्तर - उसे अकेली टॉफियाँ अकेले मत खत्म करने दो | उन्हें गमलों पर मत कूदने दो | उसे पानी से मत खेलने दो | 
उत्तर - उसे छत पर गेंद से मत खेलने दो | उसे सालाद की सारी गाजरें मत खाने दो | उसे नोटबुक के पन्ने मत फाड़ने दो | 
उत्तर - पतंग फट गई | नूर और हीना छत पर आ गए | गेंद गिर गई | हीना पाँच साल की हो गई | अमर को देर हो गई | चूहा घर के अंदर आ गए | हीना को बुखार चढ़ गया | पत्तियाँ गिर गईं | 
उत्तर - क्या मैं ठंडे पानी से नहाऊँ ? क्या हम खेलने जाएँ ? क्या मैं कहानी सुनाऊँ ? क्या मैं नाच दिखाऊँ ? 
उत्तर - क्या मैं आइसक्रीम खाऊँ ? क्या मैं खेलने जाऊं ? क्या मैं पानी पीने  जाऊँ ? क्या मैं ठंडा लाऊँ ? क्या मैं रेडियो लगाऊँ ? क्या मैं चित्र  दिखाऊँ ? 

कक्षा पाँच के लिए-

 
उत्तर - १. करती है - वर्तमान काल  २. उठ गया - भूत काल  ३. चली गई - भूतकाल  ४. आएगा -भविष्यकाल  ५. कर रहे हैं - वर्तमान काल  ६. खटखटाया - भूतकाल  ७. है -वर्तमान काल  ८. आई थी - भूतकाल 

उत्तर - १. करता था २. पढ़ता था ३. जाता था ४ . करता था ५. जाता था ६. पढ़ता था ७. खेलता था  ८. जाता था ९. पढता था १०. काटता था ११. गाता था  १२. जाता था १३. टहलता था १४. सीखता था 
१५. बनाता था १६. भागता था १७. खाता था  १८. सीखता था  
१९. करता था  २०. टहलता था  २१. जाता था 
२२. काटता था | 
१. आएगी  २. खाएगी  ३. पढ़ेगा  ४. धोएगा ५. चढ़ेगा  ६. उठेगा  
७. खेलेगा ८. दौड़ेगा  ९. बैठेगा  १०. पीएगा  ११. लिखेगा  १२. करेगा  १३. चलाएगा  १४. सोएगी  १५. भेजेगा  १६. पीएगा  १७. गाएगा 
उत्तर - १८. बनाएगा  १९. बनाएगा  २०. झाँकेगा  २१. करेगा 
२२. लिखेगी 

१. जाएंगे  २. लेते हैं  ३. बैठते हैं  ४. लिखते हैं  ५. पढ़ाते थे  ६. करेंगे  ७. भागेंगे  ८. पढ़ाते हैं  ९. बुलाते थे  
उत्तर - १०. कमाते हैं  ११. सोते थे  १२. बुलाते हैं १३. मानते हैं  
१४. भागते थे १५. करते हैं  १६. उठते हैं  १७. खेलते थे  १८. लिखेंगे  १९. करेंगे  २०. जाएंगे  २१. करेंगे  २२. जाते हैं 

उत्तर - १. मैं अगले महीने दिल्ली जाऊँगा | २. मैं कल चिट्ठी लिखूँगा | ३. मैं शाम में पढ़ूँगा | ४. वे अगले हफ़्ते दिल्ली जाऐंगे |  ५. हम सुबह पेड़ पर चढ़ेंगे | ६. मैं अगले साल घर वापिस आऊंगा | ७. तुम दोपहर में फल खाओगे | ८. चूहा रात में अलमारी में घुसेगा | ९. पिताजी मेरे लिए अगले महीने एक उपहार भेजेंगे | 
उत्तर - १. मैं छत पर खड़ा हूँ | २. मैं पतंग उड़ाता हूँ | ३. हीना अमर को गेंद दिखाती है | ४. मैं सीता को गेंद देता हूँ | ५. मैं पतंग लाता हूँ| 
१. हाँ , मैं पतंग से खेलूँगा | 

उत्तर - २. हाँ , वह छत पर खड़ा होगा | ३. हाँ , मैं पतंग उड़ाऊँगा | ४. हाँ , वह छत पर आएगा | ५ . हाँ , वह अमर को गेंद देगी | ६. हाँ , मैं सीता को पतंग दूँगी | ७. हाँ , वह पतंग लाएगा | ८. हाँ , वह टेलीविजन देखेगा | 
१. पढ़ता था  २. पढ़ते थे ३. जाता था ४. जाते थे ५. दौड़ता था 
उत्तर - ६ . दौड़ते थे  ७. करता था  ८. करते थे  ९. खेलता था  
१०. खेलते थे  ११. देता था १२. देते थे  १३. लिखता था १४. लिखते थे १५. लड़ता था  १६. लड़ते थे  १७. करता था  १८. करते थे  १९. देता था  २०. देते थे  २१. दिखाता था  २२. दिखाते थे  
१. खाओ  २. खेलो  ३. खरीदो  ४. दो  ५ . जाओ  ६. लो  ७. बोलो  
८. भेजो ९. पीओ  १०. पढ़ो ११. करो  १२. सुनो  १३. आओ  १४. रहो  १५. गाओ १६. लिखो  १७. धो  १८. चलाओ  १९. बजाओ  २०. पहनो २१. बैठो 
उत्तर - १. ये फल मत खाओ | २. हम ये फल नहीं खाते हैं | ३. मुझे मछली मत दो | ४. मछली तैर नहीं रही है | ५. यह पुस्तक मत पढ़िए | ६. यह पुस्तक दिलचस्प नहीं है | ७. हमें किताब मत दिखाइए | 
८. हमें यह किताब अच्छी नहीं लगती है | 
१. खाइए २. खेलिए  ३. खरीदिए  
४. दीजिए  ५. जाइए  ६. लीजिए ७. बोलिए  ८. भेजिए ९. पीजिए 
१०. पढ़ाइए  ११. समझाइए  १२. सुनाइए  १३. आइए  १४. करिए  
१५. गाइए १६. खोलिए  १७. लिखिए  १८. चलाइए  १९. बजाइए  
२०. पहनिए  २१. बैठिए  २२. बुलाइए  
उत्तर - १. खानी चाहिए  २. खाने चाहिए  ३. पीना चाहिए  
४. खानी चाहिए ५. खानी चाहिए  ६. खाने चाहिए  ७. चबाना चाहिए 
८. धोने चाहिए  ९. करना चाहिए 



उत्तर - १. मैं आ गया  २. मैं उठ गई  ३. मैं लेट गई  ४. मैं खड़ा हो गया  ५. मैं तैयार हो गई  ६. मैं रुक गया  ७. हम चुप हो गए  ८. मैं यहाँ से हट गया | 
उत्तर - १. जाते हैं  २. लेते हैं ३. बैठते हैं  ४. लिखते हैं  ५. पढ़ाते हैं 
१. मैं छत पर खड़ा हूँ | २. मैं पतंग उड़ाता हूँ | ३. मैं पतंग लाता हूँ | 

उत्तर - १. हीना गेंद पकड़ती है | २. हीना सीता को खिलौना देती है | 

१. करते थे  २. भागते थे ३. बुलाते थे  ४. कमाते थे  ५. सोते थे 

१. मानेंगे  २. उठेंगे  ३. खेलेंगे  ४. गाएंगे  ५. नाचेंगे 
उत्तर - १. हाँ , मैं गेंद से खेलूँगा | २. हाँ , मैं सीता को पतंग दूँगी | 
३. हाँ , मैं पतंग उड़ाऊँगी | ४. हाँ , मैं पतंग लाऊँगी | 
१. हाँ , वह छत पर खड़ा होगा | 

उत्तर - १. रोती थी - भूतकाल , रोती है - वर्तमान काल  २. लगेंगे - भविष्यकाल , लगते हैं - वर्तमान काल  ३. आए - भूतकाल , आएँगे - भविष्यकाल 
१. बनिए ने वह कुआँ एक ब्राह्मण को बेच दिया | २. उस कुएँ का मालिक कौन है ? ३. कितना सुन्दर फूल है ! ४. तुम कहाँ जा रहे हो ? 

उत्तर - मैंने गेंद फेंकी | मैंने कूड़ा फेंका | मैंने आम काटा | मैंने भिण्डी काटी | 

उत्तर - मैंने नाव देखी | मैंने शंख देखा | मैंने दरवाजा खोला | मैंने खिड़की खोली | मैंने किताब पढ़ी | मैंने अखबार पढ़ा | 

उत्तर - तुमने टमाटर खाए | उन्होंने करेले बनाए | आपने भिण्डी धोई | मैंने प्याज छीला | तुमने बैंगन काटे | उसने नीम्बू निचोड़े | 

उत्तर - हमने बादाम खाए | मैंने इडली खाई | उन्होंने मूंगफली छीली| तुमने पालक धोई | उसने बंदगोभी काटी | उन्होंने फूलगोभी बनाई | हमने लहसुन छीला | आपने शलगम धोए | 

कक्षा छ: के लिए 


उत्तर - १. मैं ज़मीन पर बैठा | २. मैं बिस्तर पर लेटी | ३. मैं दस बजे सोया | ४. मैं पाँच बजे घर वापिस आई | ५. मैं घर गया | ६. मैं सुबह जल्दी उठी | ७. मैं तेज़ दौड़ा | ८. मैं ऊपर से नीचे कूदा | 

उत्तर - १. उसने गाना गाया | २. उन्होंने गाना गाया| ३. उसने खाना खाया | ४. उन्होंने खाना खाया | ५. उसने चित्र बनाया | ६. उन्होंने चित्र बनाए | ७. उसने गाना सिखाया | ८. उन्होंने गाना सिखाया | 

उत्तर -  १. रात को आँधी आई | २. अचानक तेज़ बारिश आ गई | 
३. तूफान आया | ४. बादल छट गए | ५. धूप निकली | ६. सर्दियों में बर्फ़ पड़ी | ७. इस साल अच्छी बारिश हुई | ८. शाम को खूब हवा चली | 

उत्तर - ४. खेलेंगे  ५. जाती हैं  ६. भौंकेंगे  ७. होगी  ८. हुआ ९. आएगा १०. आई ११. करती है  १२. सकेंगे  १३. होगी १४. तोड़ा  १५. रही 
१६. करते हैं 

उत्तर - मैंने दूध पीया | मैंने दवाई पी | मैंने चित्र बनाया | मैंने चाय बनाई

उत्तर - मैंने पतंग उड़ाई | मैंने चित्र दिखाया | मैनें माँ को अपना कोट दिखाया  | मैंने माँ को अपनी कमीज दिखाई | मैंने आम खाया | मैंने गाजर खाई| 

उत्तर- एक बिल्ली ने चार चूजे देखे | एक बिल्ली ने एक बतख देखी | 

उत्तर - एक बिल्ली ने एक मेंढ़क देखा | एक बिल्ली ने एक खरगोश देखा | एक बिल्ली ने दो तितलियाँ देखीं | एक बिल्ली ने दो मेढ़क देखे | एक बिल्ली ने दो खरगोश देखे | एक बिल्ली ने दो मछलियाँ देखीं | 

उत्तर - नूर ने लट्टू फेंका | हीना रोई | अमर और नूर क्रिकेट खेले | अम्र सवा सात बजे उठा | 

उत्तर - अमर नहाया | अमर स्कूल गया | अमर ने चूहा देखा | अमर ने चित्र बनाया | नूर ने ताली बजाई | अमर और नूर बारिश में भीगे | 

उत्तर - अमर ने नूर को लट्टू दिया | माँ ने हीना को खाना दिया | माँ ने अमर को छ: बजे उठाया | अमर ने चूहे को डराया | 

उत्तर - हीना ने अमर को गेंद दी | अमर ने चूहे को भगाया | अमर ने माँ को चूहा दिखाया | अमर ने नूर और हीना को अपना घर दिखाया | माँ ने अमर को खाने का डिब्बा दिया | पिताजी ने हीना को दवा पिलाई | 

उत्तर - कल क्रियाराम फुटबॉल खेला | कल क्रियाराम ने साइकिल चलाई | कल क्रियाली ने गाना सुना | कल क्रियाली और क्रियाराम ने बातें कीं | 

उत्तर - कल क्रियाराम हवा में उड़ा | कल क्रियाराम ने कागज़ फाड़ा | कल क्रियाराम पानी में तैरा | कल क्रियाली और क्रियाराम लंगड़ी टाँग खेले | कल क्रियाराम हँसा | कल क्रियाली पेड़ से गिरी | 

उत्तर - कल क्रियाली ने चिट्ठी लिखी | कल क्रियाराम ने कपड़ों पर इस्त्री की | कल क्रियाली ने बाल बनाए  | कल क्रियाराम ने चाय पी | कल क्रियाली ने गृहकार्य किया |  

उत्तर - कल क्रियाली ने खाना बनाया | कल क्रियाराम ने कपड़े धोए | कल क्रियाली ने पानी उबाला | कल क्रियाराम ने हाथ मुँह धोया | कल क्रियाली  ने चित्र बनाया | कल क्रियाराम ने झाड़ू लगाया | 

उत्तर - १. अशरफ उठ गया | २. कविता ,उठ गई | ३. मीना , लेट गई | ४. अमर, खड़ा  हो गया | ५. वीणा , तैयार हो गई | ६. पापा , रुक गए | ७. बच्चे चुप हो गए| ८. फलवाला यहाँ से हट गया |  

उत्तर - पहाड़ी पर एक छोटा-सा घर था | उस पहाड़ी पर घर के आस -पास  से पेड़ -पौधे और झाड़ियाँ थीं | इस घर में  एक बड़ा दरवाजा था | इस घर में दो खिड़कियाँ थीं | घर के सामने आम का एक बड़ा पेड़ था | उस पेड़ पर झूला लगा हुआ था | उस झूले पर एक छोटी सी लड़की झूला करती थी
उत्तर - वर्षा हो रही है | राम पुस्तक पढ़ता है | राजीव दौड़ रहा है | आकाश में काले बादल उमड़ रहे हैं | चिड़िया अपन घोंसले में बैठी है| 
पानी बरसेगा | धीरा स्कूल जाएगी | सुरेंद्र ज़ोर से हँसेगा | मीरा पुस्तक पढ़ेगी | वह खेलेगा | 

उत्तर - उसने न तो खाना खाया , न पानी पीया | बच्चे ने मिठाई की चोरी की | बादल ने पानी बरसाया | पेड़ ने फल दिया | चिड़ियाघर में बंदर ने लोगों की खिल्ली उड़ाई | रेलगाड़ी की दुर्घटना ने हमें डराया | सिंह के गर्जन ने हमारे दिल को धड़काया | सियार ने सबको उल्लू बनाया | कोयल ने अपनी मीठी आवाज़ से हमें आकर्षित किया | किसान ने अपने खेत में हल जोता | 
उत्तर - लिख रहा हूँ - वर्तमान काल , पहुँची  थी , छूट गई - भूतकाल ,बनेगा - भविष्यकाल , निकल रहा है -वर्तमानकाल , हँसने लगे - भूतकाल , करेंगे - भविष्यकाल , खो गई - भूतकाल | 
उत्तर - राजू खेल रहा था | मैनें हॉकी खेली | चिड़ियाँ ची ची कर रही थीं | राकेश पढ़ रहा था | नारियल के पेड़ पर फल लगे थे | पेड़ पर बन्दर बैठा था | बच्चे खेल रहे थे | लीला लैम्प जला रही थी | मोर नाच रहा था | चुन्नू गर्म चाय पी रहा था | 
उत्तर - खाई , गया , हो गई , आया है , दिया था , सुनाई थी , गया था , खरीदी थी | 

१. मैंने कल उसे बुलाया | २. हम बाहर गए थे | ३. वे कल यहाँ आए थे | ४. वह स्कूल नहीं गया | ५. तुम आज वहाँ से आए थे |  ६. राम ने बहुत रुपए चुराए | ७. सीता पानी में तैरी |  ८. माँ ने स्वादिष्ट खाना बनाया | 

उत्तर - आएगी , लायेंगे , रहेगा , जाएगा , जाएगी ,हो जाए | 

१. वह कल दिल्ली  जाएगा | २. मैं आज सिनेमा देखूँगा | ३. हम कल दौड़ेंगे |  ४. वे मुझे बुलाएगा | ५. पिताजी खिलौने लायेंगे | 
उत्तर - पहुँचना , पहुँचा था , पहुँचता है , पहुँचेगा | निकलना , निकला था , निकलता है , निकलेगा | बनना , बना था , बनता है, बनेगा | जाना, जाना था , जानता है , जानेगा | आना , आया था , आता है , आएगा | हँसना , हँसता है , हँसा था , हँसेगा | रोना , रोया था , रोता है , रोएगा | कहना , कहा था , कहता है , कहेगा | लिखना , लिखा था , लिखता है , लिखेगा | मिलना , मिला था , मिलता है , मिलेगा | खोना , खोया था , खोता है , खोएगा | पोना , पोया था , पोता है , पोएगा | चाटना , चाटा था , चाटता है , चाटेगा | चढ़ना , चढ़ा था , चढ़ता है , चढ़ेगा | 

कक्षा सात के लिए - 

उत्तर - मेरी पीड़ा बढ़ती ही जाती है |  वे तेज़ कदम उठाते हुए आगे बढ़ने लगते हैं | आप अकेले मुकाबला कैसे करते हैं |  कड़ी ठण्ड में उसके दाँत किटकिटाने लगते हैं |  वे सभा में आकर क्या करते हैं | 
समय के परिवर्तन के कारण उसे भीख माँगनी पढ़ी | वहाँ ज़रूर दाल में कुछ काला था | आचार्य की निराशा का क्या कारण हो सकता था ?  वह बात सुनकर वे आग बबूला हो गए | 
उत्तर - चित्र पर निबंध लिखते समय विद्यार्थी चित्र सूक्ष्मता से देखेंगे | गाँव में बात आग की तरह फैलेगी | अखबार पढ़कर उसकी आँखें फटी की फटी रह जाएगी | इस सत्र में हमारे विद्यालय में परीक्षाओं का मौसम होगा | इस वर्ष भारत में मूर्खों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा | 
उसने पाठ याद नहीं किया | चीटीं ने क्या किया | 
उत्तर - नानी ने कहानी सुनाई | मेरे भाई  ने शेर का  शिकार किया | उसने दरवाजा बंद किया | मामा ने युद्ध किया | चोर ने डाका डाला | उसने सब पर रंग डाला | उसने शोर मचाया | उसने न तो खाना खाया न पानी पीया | बच्चे  ने मिठाई की चोरी की | बादल ने पानी बरसाया | पेड़ ने फल दिया | 
उत्तर - चिड़ियाघर में बन्दर ने लोगों की खिल्ली उड़ाई | रेलगाड़ी की दुर्घटना ने हमें डराया | सिंह के गर्जन ने हमारे दिल को धड़काया | सियार ने सबको उल्लू बनाया | कोयल ने अपनी मीठी आवाज़ से हमें आकर्षित किया | नौकर ने घर की खिड़की और दरवाज़ा खोले | माँ ने  प्याला और तश्तरी धोए | मज़दूर ने पेड़ की डाली और तना काटे | 
उत्तर - नौकर ने दरवाजा और खिड़की खोले | 
दिल छलाँग मारकर बाहर आ गया | उसके नेत्रों में आँसू  आ गए | मैंने वह बात अभी तक भूली नहीं है | क्या आप स्वस्थ नहीं हैं ? अध्यापक गणित की परीक्षा लेता है | 
उत्तर - वर्तमान काल - जाता है , बँधाती हो , बैठा हूँ , आती हो , जा पाता , जाती हो , घूमती , हो , है , घूमा करती , उड़ाती हो | 
भविष्य काल - जाएँगे , छिप जाएँगी , झड़ जाएँगे , आ जाएगी , खिल जाएँगी , होगी , आओगी , उड़ाऊँगा , नाचेगी , जाऊँगा | 
भूतकाल - था , करता था | 
उत्तर - १. गया २. किया  ३. पढ़ा  ४. लिखा  ५. दिया  ६. लिखी  
७. लाया  ८. सुना  ९. आया  १०. में हल जोता  ११. चली  १२. किया  
१३. सुनी   १४. प्यार किया  १५. आया   १६. गिरी   १७. गए   
१८. कमाया  १९. गई  २०. खोली  २१. जमा किए  २२. की | 

उत्तर - १. मैं रोज़ अपना काम ठीक से करूँगा | २. हम सुबह आठ बजे पाठशाला जाएँगे | ३. तू रोज रात को कहानी सुनेगा |  ४. तुम पुस्तकालय में पुस्तक लेने जाओगे | ५. आप हमेशा नई जगह देखने जाएँगे | ६. वह कभी -कभी सैर करने जाएगा |  ७. वे सभा में अच्छा भाषण करेंगे | ८. अध्यापक पाठशाला में हिंदी पढ़ाएँगे | ९. किसान बरसात में खेती का काम करेंगे | १०. डॉक्टर साहब रोगी को देंखेगे | ११. पुलिस रात में छिपकर चोरों को पकड़ेगी | १२. सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी जान देगा | १३. डाकिया हर मौसम में सबको पत्र बाँटेगा | १४. सावन के महीने में हरियाली फैलेगी | १५. मछुआ समुद्र में जाकर मछली पकड़ेगा | १६. माली बगीचे में फूलों के पौधे लगाएगा |  १७. वसंत ऋतु आने पर फूल खिलेंगे |  १८. नवम्बर के महीने में परीक्षा होगी | १९. वार्षिक परीक्षा के बाद लम्बी छुट्टी होगी | २०. गर्मी का मौसम बीतने पर बादल आऐंगे |  २१. जादूगर सबको अपना जादू दिखाऐंगे | २२. मैं उसे हमेशा पत्र लिखूँगी |    


उत्तर - १. जाता है - वर्तमान काल  २. जाएगा - भविष्य काल  ३. कूदा -भूतकाल  ४. रहा है - वर्तमान काल  ५. गए थे - भूतकाल  ६. रहता है -वर्तमान काल  ७. हुआ था -भूतकाल  ८. रही थी - भूतकाल  
९. जाएँगे -भविष्य काल  १०. करता -वर्तमान काल  ११. ली थी - भूतकाल  १२. जाएँगे -भविष्य काल  १३. रहे थे - भूतकाल  
१४. बोयेगा - भविष्यकाल  १५. गए थे - भूतकाल  १६. लिखी थीं - भूतकाल  १७. रहता था - भूतकाल  १८. है -वर्तमान काल  १९. रहते हैं - वर्तमान काल  २०. रहे हैं - वर्तमान काल  २१. रहे थे - भूतकाल  २२. रहेगा - भविष्यकाल 

कक्षा आठ के लिए - 




उत्तर - १. तूने मौक़ा गँवाया | तुमने मौके गँवाए  | २. उसके आँसू ने दिल पिघलाया | उनके आँसुओं ने दिल पिघलाए  |  ३. सैनिक ने उसका पीछा किया | सैनिकों ने उनका पीछा किया | ४. देशद्रोही ने शत्रु को पता दिया | देशद्रोहियों ने शत्रुओ को पते  दिए  |  ५. किसी ने कुछ कहा | किन्ही ने कुछ कहा |  ६. जिसने देखा , उसने बताया | जिन्होंने देखा , उन्होंने बताया |  ७. विद्यार्थिनी ने उस प्रश्न को हल किया | विद्यार्थिनियों ने उन  प्रश्नों  को हल किया | ८. अध्यापक ने मार्ग सुझाया  | अध्यापकों ने मार्ग सुझाए  | 

उत्तर - ९. उसने अपने मित्र का हाथ पकड़ा | उन्होंने अपने मित्र के हाथ पकडे |  १०. चोर ने अपना गुनाह कबूल किया | चोरों ने अपने गुनाह कबूल किए |  ११. मालकिन ने अपने नौकर पर संदेह किया | मालकिन ने पाने नौकरों पर संदेह किया | १२. कहार ने पानी  भरा | कहारों ने पानी भरा | १३. किसी ने उसे देखा | किन्हीं ने उन्हें देखा |  १४. बीमारी ने हमें कमज़ोर बनाया |  बीमारियों ने हमें कमज़ोर बनाया | १५. तूने हमारा अपमान किया | तुमने हमारा अपमान किया |  १६. कुली ने सामान उठाया | कुलियों ने सामान उठाए |  १७. चिड़िया ने अपना घोंसला बनाया | चिड़ियों ने अपने घोंसले बनाए |  . तूने हमें इशारा किया | तुमने हमें इशारे किए | 

 
उत्तर - १. वीर ने देश की रक्षा की | वीरों ने देश की रक्षा की | 
२. दरबारी ने उसकी बात सुनी | दरबारियों ने उनकी बातें सुनीं |  
३. उसने राजा से सहायता माँगी | उन्होंने राजाओं से सहायता माँगी | ४. परीक्षक ने कॉपियों की जाँच की | परीक्षकों ने कॉपियों की जाँच की |  ५. बहन ने पढ़ाई की | बहनों ने पढाई की |  ६. उसने महेश पर शंका की | उन्होंने महेश पर शंका की |  ७. उसने उसकी ऐसी दशा की | उन्होंने उनकी ऐसी दशा की |  ८. उसने बेकार बात की | उन्होंने बेकार बातें कीं | 
उत्तर - १. शिष्य ने पाठ पढ़ा | शिष्यों ने पाठ पढ़े |  २. चूहे ने कपड़ा काटा | चूहों ने कपडे काटे |  ३. उसने अपना काम ध्यान से किया | उन्होंने अपना काम ध्यान से किया |  ४. बन्दर ने पत्ता गिराया | बंदरों ने पत्ते गिराए |  ५. उसने क्या किया ? उन्होंने क्या किया ?  ६. पंडित ने आशीर्वाद दिया | पण्डितों ने आशीर्वाद दिया |  ७. उसने सबको चित्र दिखाया | उन्होंने सबको चित्र दिखाए | ८. सैनिक ने देश की रक्षा की | सैनिकों ने देश की रक्षा की | 
उत्तर - ९. मैंने साँस रोकी | हमने साँस रोकी | १०. मैंने उसकी जाँच की | हमने उनकी जाँच की | ११. उसने अपनी बात की | उन्होंने अपनी बातें कीं |  १२. बहन ने खीर बनाई | बहनों ने खीर बनाई |  १३. उसने माफी मांगी | उन्होंने माफी माँगी | १४. समाचार -पत्र ने हर प्रकार की ख़बरें फैलाईं | समाचार पत्रों ने हर प्रकार की खबरें  फैलाईं | १५. चोर ने भागने की कोशिश की | चोरों ने भागने की कोशिश की |  
१६. किसी ने हमारी कद्र नहीं की | किन्हीं ने हमारी कद्र नहीं की | 
१७. शत्रु ने गोलियाँ चलाईं | शत्रुओं ने गोलियाँ चलाईं | १८. उसने अपनी मज़बूरी बताई | उन्होंने अपनी मज़बूरियाँ बताईं |  
 
उत्तर - १. मेरे मित्र ने पत्र लिखा | मेरे मित्र ने पत्र लिखा है | मेरे मित्र ने पत्र लिखा था | मेरे मित्र ने पत्र लिखा होगा | २. माता जी ने अच्छा भोजन पकाया | माता जी ने अच्छा भोजन पकाया है | माता जी ने अच्छा भोजन पकाया था | माता जी ने अच्छा भोजन पकाया होगा | 
३. मैंने अपना काम समय पर किया | मैंने अपना काम समय पर किया है | मैंने अपना काम समय पर किया था | मैंने अपना काम समय पर किया होगा | ४. हमने कुछ भूल की |  हमने कुछ भूल की है | हमने कुछ भूल की थी | हमने कुछ भूल की होगी | 
उत्तर - ५. तुमने जानबूझकर ऐसा किया | तुमने जानबूझकर ऐसा किया है | तुमने जानबूझकर ऐसा किया था | तुमने जानबूझकर ऐसा किया होगा |  ६. आप ने अच्छी तरह समझा | आप ने अच्छी तरह समझा है | आप ने अच्छी तरह समझा था | आप ने अच्छी तरह समझा होगा | ७. उसने अपना पाठ पूरा किया | उसने अपना पाठ पूरा किया है | उसने अपना पाठ पूरा किया था | उसने अपना पाठ पूरा किया होगा |  ८. उन्होंने मंदिर में भजन गाया | उन्होंने मंदिर में भजन गाया है | उन्होंने मंदिर में भजन गाया था | उन्होंने मंदिर में भजन गाया होगा | ९. शिक्षक ने मैदान में कसरत कराई | शिक्षक ने मैदान में कसरत कराई है | शिक्षक ने मैदान में कसरत कराई थी | शिक्षक ने मैदान में कसरत कराई होगी | 

उत्तर - १. राम ने अपनी पुस्तक ध्यान से पढ़ी | २. कर रहा था |  ३. सीता और गीता भोजन बनाती होंगी  | ४. विद्यार्थी परीक्षा देने गया होगा | ५. आज भारी वर्षा हुई है |  ६. यदि लता और शकुंतला हिंदी पढ़ी होंगी तो अच्छा होगा |  ७. आएगी | ८. शायद हम छुट्टी में बनारस जाऐंगे |  ९. किया है | १०. किशोर ने मोहन को जगाया | ११. यदि राजा ने शिकार देखा होगा तो राजा ने तीर चलाया होगा | १२. करने गया होगा | १३. गए हैं |  १४. यदि वह यहाँ आया होगा तो मैं भी चला जाऊँगा |  १५. करते जाऐंगे |  १६. शायद वह पहुँच जाएगा |  १७. कहकर गया | १८. बढ़ेंगी |  १९. उसने किस बात का विरोध किया | २०. होगा |  

उत्तर - १. बना रही है - अपूर्ण वर्तमान काल  २. करेगा - सामान्य भविष्यकाल  ३. चले गए थे - पूर्ण भूतकाल  ४. जाएगा - सामान्य भविष्यकाल ५. रही थी - अपूर्ण भूतकाल  ६. पढ़ता है - सामान्य वर्तमान काल | 
१. हम लोग खेलेंगे | २. अंकित गाना गाता है |  ३. वह गया | ४. रेशमा नाच रही है | 
उत्तर - १. रही होगी - भविष्य काल  २. रहा था - अपूर्ण भूतकाल  
३. गाया -सामान्य भूतकाल  ४. रही है - अपूर्ण वर्तमान काल  
५. खेलेगी - सामान्य भविष्यकाल  ६. पिएगा - सामान्य भविष्यकाल 

१. खेलता है |  २. जा रहे होंगे |  ३. देखने  जाता है |  ४. जा रहे थे  
५. खा रही होगी  ६. चला गया  ७. पक रही होगी |  ८. हुई |   

2 comments:

  1. Thank u so much it really helped for my test do more like that.

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुंदर aor उत्कृष्ट

    ReplyDelete