Wednesday, November 4, 2015

Correct the incorrect sentences work sheets for classes 5, 6, 7 and 8 with SOLUTIONS/ ANSWERS and exercises for CBSE Board

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी । 

कक्षा पाँच के लिए - 

उत्तर - मैंने सुनील से पूछा | इन सब ने यह काम किया | आप  हँस दिए |  किसी को बाज़ार भेज दो | मुझे भी जाना है | उसकी माता जी गईं | वे घर में रहते हैं | मुझे काम करना है | जल में अनेक मछलियाँ थीं | सात बजने में दस मिनट हैं | 
समाचार , कविता , हृदय ,हिमालय , लड़की, सड़क , संन्यासी , भाई , समुद्र , विवाह , रुपया , गुरु , पहला , ऋण | 



उत्तर - पतंग हवा में तेज उड़ती है | सूरज पश्चिम की ओर से निकल रहा था | पतंग बादलों के बीच उड़ जाती है | पतंगें आकाश में उड़ती हैं | हरी झण्डी होने पर इंजन चल पड़ता  है | लाल झण्डी होने पर इंजन रुक जाता है | रेल की टिकटें दुकानों पर बिकती हैं | रेल बिजली, कोयले और डीजल से चलती है | गाडी में बिना टिकट बैठना पाप है | 


उत्तर - हमारा भारत ऋषि -मुनियों की पवित्र भूमि है | आज लोग स्वार्थी हो गए हैं | विज्ञान का दुरुपयोग होने लगा है | जब मैं छोटा था तब भी मेरी अभिलाषा किसान बनने की होती थी| बच्चे बेहद प्रसन्न थे | हमारा जीवन बहुत कीमती है |
उत्तर -रमेश अच्छा बालक है | गंदे कपडे मत पहनो | काली बिल्ली दौड़ी आए | कोयल मीठा गाती है | यह लड़की अच्छी है | मीठी बोली अच्छी होती है | रंजना सुन्दर लिखती है | पिता ने पुत्र को बुलाया | दर्जी कपडे सिल रहा है | तोता अच्छा बोलता है | राजेश पाठशाला जाता है | बहन की नाक लम्बी है | घोड़े तेज़ दौड़ते हैं | यह बात किसने कही? लड़के खेल रहे थे | शीला ने अपनी पुस्तक पढ़ी | घोड़ा तेज़ दौड़ता है | मेरा मित्र गेंद खेलता है | बन्दर पेड़ पर बैठा है | अध्यापिका हमारी कक्षा में आयी | ख़ुशी की खबर सुनकर मैं रो पड़ा| 
उत्तर - बहनें खाना खाती हैं | घोड़े तेज़ दौड़ते हैं | मुझे पुस्तक पढ़नी है | मुझे अभी जाना है | एक गिलास ठंडा पानी दें | उपवन में अनेक वृक्ष हैं | कृपया इधर बैठिए | यहाँ बहुत अंधेरा है | हम खेलते हैं | घोड़ियाँ तेज़ दौड़ती हैं | बहुत से लड़के खेल रहे हैं | लड़के क्या देखते हैं ? कौआ काँव -काँव करता है | कई बन्दर कूद रहे हैं | दोनों  घोड़ों से दोनों सवार नीचे गिरे | पानी बरस रहा है | वे स्कूल जाते हैं | दो बिल्लियाँ लड़ती हैं | लड़के तेज़ दौड़ते हैं | लड़की फुटबॉल खेलती है | लड़कियाँ तमाशा देखती हैं | 

उत्तर - स्त्री कहाँ रहती थी ? वह किस देश की रहने वाली थी?  माता- पिता किस को अधिक प्यार करते थे ? पिता जी उनके लिए क्या-क्या लाए ? पोपेल्का ने कबूतर से क्या कहा ? उसने संदूक से एक नारियल निकाल कर तोड़ा | छोटी पुत्री को केवल तीन नारियल दे दिए | राजा के महल में पहुँच सकोगी |  मैं कलम से लिखता हूँ | मैं केला खाती हूँ | लड़की पुस्तक पढ़ती है | कैंची कपड़ा काटती है | लड़का अनार खाता है | थैले में केले हैं | आओ हम मिलकर खेलें | नल से जल गिरता है | टाला चाबी से खुलता है | औरत पानी भरती है | वह आदमी आता है | सेब का रंग लाल है | बकरी में -में करती है | तुम कहाँ गए थे ? 
उत्तर - लड़की पुस्तक पढ़ती है | मोर नाचता है | नौकरानी सफाई करती है | हाथी घास खाता है |
उत्तर - घोड़ा तेज़ दौड़ता है | दिनेश पत्र लिखता है | भाभी हमें प्यार करती है | हंस पानी में रहता है |  


उत्तर - पिताजी अखबार पढ़ते हैं | तुम कल आना | उसने मुझे कहा था | चाय ठंडी है | मनोहर नीचे बैठा है | भैंस का दूध लाओ | आज तुम सुस्त क्यों हो ? आज वर्षा होगी | मेरा बिस्तर बिछा दो | तुम खाना खाओगे ? 

कक्षा छ: के लिए 

उत्तर - बगीचे में लड़के खेलते हैं | लड़कियाँ यों ही हँस रही थीं | मैदान में बच्चे खेलते हैं | आज वर्षा हो रही है | कबूतर उड़ रहा है | अच्छी पुस्तकें अच्छी मित्र हैं | लड़कियाँ जल्दी सो कर उठ गई हैं | अध्यापक जी पढ़ा रहे हैं | लड़कियाँ स्कूल जाएँगी | फूल खिले हुए थे | मीठे फल तंदुरुस्ती देते हैं | गाय खेत में चर रही है |गीता खाना पका रही है | राधा सुलेख लिखती है | धोबी कपड़े धो रहा है | रोहित ने बहुत पुस्तकें खरीदीं | भाई -बहन आ रहे हैं | मुझे यह अच्छा नहीं लगता | तुमने क्या कहा ? बच्चे ने दही गिरा दिया |  
उत्तर - मेरे मित्र मेरे घर आए थे | वह कुर्ता पहनकर बाहर गया | गाय की दो आँखें होती हैं | मोहन रोज़ सुबह सैर करने जाता है | मुझे पानी का एक गिलास दो | हम अपने साथ राधा को भी यात्रा पर ले गए | यह बस कहाँ जाएगी ?  मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी बातें बताउँगा | मोहन बाजार से बर्फ लाया | चूल्हे पर आग गर्म है | तुम्हारा नाम क्या है ? यह कौन-सा स्टेशन है ? मैं अपने घर जाता हूँ | ये लड़कियाँ किस स्कूल में पढ़ती हैं ? सफलता के लिए परिश्रम की बहुत आवश्यकता  है |
उत्तर - आप यहाँ आइए और सिंहासन पर बैठिए | वे किस आदमी से बात कर रहे हैं? चुप , चुप पुलिस आ रही है | श्री चटर्जी ने कहा - हॉकी आती है | मुझे पाँच आलूबुखारे दीजिए | उसकी लड़की परसों गाँव से आई है | पेड़ की डाली पर तोता बैठा है | घोड़ा मैदान में दौड़ रहा है | उसकी बकरी का रंग काला है | इस कागज़ का रंग कितना सफ़ेद है ? 
 हम अध्यापिका की आशा पूर्ण करेंगे | किसके आदेश से तुम वहाँ गए थे ? लड़का  सो कर जल्दी उठ गया  है |  

उत्तर - तुमने अच्छी बात कही है | मैंने तुम्हें कुछ नहीं कहा था | मैं घर से नौ बजे निकला था | मनोहर को पाठशाला जाना है | वे खाना खा रहे हैं | वह सदा साफ़ कपडे पहनता है | तुम इधर कैसे बैठे हो ? उसकी बात मुझे समझ नहीं आती | गंगा एक पवित्र नदी है | भारत के उत्तर  में हिमालय पर्वत है | 


उत्तर - राम की किताब खो गई | लड़कियाँ खेलती हैं | राम और श्याम जाते हैं | मेरी कक्षा में तीस लड़के हैं | हमारे पिताजी आते हैं | तोता एक सुन्दर पक्षी है | तुम्हें कहॉं जाना है ? मेरी गाय खो गई | दीवाली कब मनाई जाती है ? आजकल कड़ाके की सर्दी पड़ती है | तुम्हारी बहन हमारे घर पर है | घोड़े की पीठ पर कौन बैठा है ? 


उत्तर - बगीचे में लड़के खेलते हैं | लड़कियाँ यों ही हँस रही थीं | मैदान में बच्चे खेलते हैं | आज वर्षा हो रही है | कबूतर उड़ रहा है | अच्छी पुस्तकें अच्छी मित्र हैं | लड़कियाँ जल्दी सो कर उठ गई हैं | लड़के वहाँ खेलेंगे | लड़कियाँ स्कूल जाएँगी | फूल खिले हुए थे | मीठे फल तंदुरुस्ती देते हैं | अध्यापक जी पढ़ा रहे हैं | 
गाय खेत में चर रही है |गीता खाना पका रही है | राधा सुलेख लिखती है | हम अपने साथ राधा को भी यात्रा पर ले गए | यह बस कहाँ जाएगी ? मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी बातें बताउँगा | 

कक्षा सात के लिए -  

उत्तर - सुबह लड़के अपनी पाठशाला जाते हैं | आदमी बाज़ार से आते हैं | बहुत-सी पुस्तकें मेज़ पर पड़ी हैं | किसान अपने खेत में हल चलाते हैं | ये गाड़ियाँ बहुत तेज़ चलती हैं | लड़कियाँ एक साथ अपने स्कूल जाती हैं | सड़कें खूब पानी से भरी हैं | सुबह गायें जंगल में चरने जाती हैं | नदियाँ अपने किनारों की वस्तुओं को बहाकर ले जाती हैं | अच्छे फूल बाग़ में खिलते हैं |   


उत्तर - इन पेड़ों पर कौए बैठे हैं | उन बच्चों ने हमें आवाज़ दी | अब आप कहाँ रहते हैं? आज रात सब लोग मेला देखने जाएँगे | आज मैं अपनी पुस्तक पढ़ूँगा | वह अपना काम ठीक से करते हैं | तुम अपना काम कब करोगे ? उसने पानी पीया और सो गया /वह पानी पीकर सो गया | उसने आम नीचे गिराया | वह मेरे घर के पास ही रहता है | आप मेरा सलाम उसे कह दीजिए | हम अपना काम करते हैं, तुम्हें क्या एतराज है ? 
उत्तर - हम रोज मैदान पर खेलते हैं | सब नौकर जमा होकर गप्पें मारते हैं | यात्री सफ़र कर रहे हैं | राजा ने हुक्म किया और वे घबरा गए | गाड़ियाँ बहुत तेज़ दौड़ती हैं | स्त्रियाँ अपने कामों में लगी हैं | अब तक तो सब अच्छी तरह से चल रहा है | हम वहाँ दो हफ़्ते रहे | जब हम लौटने लगे तो हम दुःखी हो गए |  मुझसे वहाँ नहीं रहा जाता |  कई लोग पुस्तकें खरीद रहे थे | उसने कई बार अपने पति से पूछा परन्तु कोई उत्तर न मिला | शाम को सब घर जाते हैं | हरदम उनका ध्यान खाने की तरफ रहता है | उसने तस्वीर तोड़ दी थी | मिट्टी में पानी गिरा हुआ था | दूसरे बॉक्स में काँच की चूड़ियाँ थीं | मैं क्या बताऊँ कि मुझे क्या करना है ? उस परिवार की बहू हमारे लिए खाना तैयार करती है | उस के बाद कई मील चल कर हम थक गए | मुझे मालूम हुआ कि तुम ठीक नहीं हो | कई लड़के खड़े -खड़े तमाशा देख रहे थे | 


उत्तर - उसकी बात सही है | चाचा जी चले गए | बकरी का दूध लाओ | उसने चाय पी | पुस्तक पलंग पर न रखो | तुम्हें कब जाना है ? पंखा चला दो | वे चले गए | तुम्हारी कमीज़ अच्छी है | लड़की पुस्तक पढ़ती है | 
रहा था | वृक्ष | मत | मेंढक , रहे | पाठ | मना | चुभ जाएगा | मत करो | उड़ रहे |  रोज | 


उत्तर - तुम उदास क्यों हो ? वे जा रहे हैं | कितनी रोटियाँ बाकी पड़ी हैं ? कुछ खाने के लिए दो | वह बहुत अच्छा खेला | तुमने मुझे कब कहा था ? तुम किधर गए थे ? उसने सारा खाना खा लिया है | क्या सब्ज़ी बनाई है ? यह कहानी अच्छी है | वायुयान उड़ान भर रहा है | हम बंबई जाएँगे | तुम कहाँ रहते हो ? भारत मेरा देश है | यह सड़क कहाँ जाती है ? तुम अच्छे आदमी हो | वे बहुत काम करते हैं | मोहन सुन्दर लड़का है | गर्मी बीत गई |  आप कहाँ जा रहे हैं ? हम आपसे नहीं बोलेंगे | राधा और रूपा चली गईं | 


कक्षा आठ के लिए -





सभी पुरुषों का समूह देखते ही बनता था । 
बालक , बालिकाएँ, पुरुष और महिलाएँ बगीचे में घूम रहे थे ।
मैं अपने घर जाता हूँ। 
यह लड़की किस स्कूल में पढ़ती है ?
सफलता के लिए परिश्रम की आवश्यकता होती है ।
आप कुर्सी पर आराम से बैठिए । 
वे किस आदमी से बात कर रहे हैं?
हाथी तेज़ी से आता है।
|

वह कौन-सा स्टेशन है? 
लड़कियों ने भोजन पकाया । 
लड़कों ने भोजन खाया।
लड़कों ने रोटी खाई।
शत्रु ने गोलों और तोपों से आक्रमण किया। 
पेड़ पर तोता बैठा था । 
उसने ठंडी साँस ली। 
वह धीमे स्वर में खेल रही थी।
राम और सीता वन गए।
लड़के या लड़कियाँ यहाँ रहेंगी।
आप ने तो सुन लिया, परन्तु आपकी बहन ने नहीं सुना ।
गीता आई और बोली।/ गीता ने आकर कहा । 


उसने बहुत शोर मचाया।
तुम क्या काम करते हो? 
आप क्या कहते हैं?
प्रत्येक बालक को बुलाओ।
धन्यवाद पूर्वक उसने उसका उपहार ले लिया।
घर के अन्दर बैठो और घर से दूर मत जाओ।
सोहन को यह काम आज ही समाप्त करना है।
लड़कों को अपना पाठ समय पर पढ़ना चाहिए।
हमें अपने वस्त्र साफ रखने चाहिए।
तुम्हें इस समय क्या करना है?
कृपया आप हमारी बात भी तो सुनते जाइए।
घर से दूर जंगल में एक भेड़िया था । 
मेरी पुस्तक बहुत बढ़िया है।
उसका ग्रन्थ बहुत उपयोगी है।


रोगी की साँस तेज़ी से चल रही थी । 
लड़के और लड़कियाँ पिकनिक पर गए थे । 
कमला और विमला सर्कस देखने जाएंगी।
या श्याम या मनोहर वहाँ जाएगा ।
तू क्या पढ़ता है?
आप कब तक आ रहे हैं?

जैसा पढोगे, वैसे अंक पाओगे ।
आपके मित्र पहुँच गए हैं , पर आपकी माता जी नहीं पहुँची।
उसका कुर्ता, तुम्हारी पोशाक और मेरे खिलौने यहाँ नहीं हैं।
हमने कई अच्छे-अच्छे विद्वान देखे हैं।
विदुषी स्त्रियाँ राष्ट्र की आभूषण हैं।
बुद्धिमती महिलाएँ गृहस्थ को ऊँचा उठा देती हैं।
नए कपड़े पहनकर बच्चे प्रसन्न हो जाते हैं।
जो मनुष्य जल्दी-जल्दी बोलते हैं, उनकी बातें समझ में नहीं आतीं।
न लीला न मदन यहाँ पढ़ेगा।
जितना पढ़ोगे, उतना ही लाभ होगा।
अपनी नाक साफ रखो।
उसकी पुस्तक पुरानी हो गई है।
हरी-हरी घास पर सैर करो।
मनोहर अथवा सोहन जाएगा।
सीता अथवा कला जाएगी।
राम अथवा लीला ने गिलास तोड़ा है।
मुझे तुम्हें कुछ नहीं कहना।
आप क्या कहते हैं?
आज मुझे पढ़ने नहीं जाना।
प्रत्येक लड़के को पुरस्कार मिलेगा। 

किस लड़के ने तुम्हें थप्पड़ मारा है?
उसके पैर में दर्द है।
उसके बेटे ने इनाम जीता।
उसकी सेहत अच्छी है। 
मैं अपना काम कर रहा हूँ।
हमें इस दिशा में सोचना चाहिए।
मैंने अपने कर्त्तव्य का पालन किया।
किसी साथी को बुला लो। 
मिठाई हमें भी दे दो।
यहाँ धूम्रपान निषिद्ध है।
सब ने मेरी बात मान ली।
वर्षभर उसने कड़ा परिश्रम किया।
उसने अनेक अच्छे काम किए।
कृपया मुझे दो रुपये दे दें।
वह खुशी से फूला न समाया।
दूध में मक्खी है।
बाहर आँगन में बैठो।
उसने सिर पर टोपी पहनी है।
अमर बाहर चला गया।
वह किस का घर है?

मैं आपके चरणों में नमस्कार करता हूँ।
उसने हमें सहयोग नहीं दिया।
आप क्या कह रहे हैं?
हमें देखकर वे सब भाग गए हैं। 
हम हिन्दू विश्वविद्यालय के निम्नलिखित छात्र निवेदन करते हैं-
सेब छीलकर बच्चे को कहलाओ।
शायद मैं जानता हूँ कि वह कल आएगा।
मैं कहानियों वाली एक पुस्तक लाया हूँ।
यह राम की पुस्तक नहीं है।
दो गाएँ और एक बैल घास चर रहे हैं।
मुझे यह बताने की कृपा करें।
आज मेरी तबीयत खराब है।
वह सज्जन हमारे घर पधारे।
अनुमान है कि खेल दो घंटे चला।
केवल मेरे कहने से क्या होगा?
वह पठनीय पुस्तक है।
मैं सप्रेम नमस्कार करता हूँ।
जज ने उसे मृत्युदण्ड दिया।
यह संभव नहीं है।
यह समाचार सुनकर वह चकरा गया।

सुबह घूमना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
अच्छे से अच्छे आदमी में भी कोई कमी होती है।
मुझे देखकर उसके छक्के छूट गए।
संस्था ने उन्हें सम्मानित किया।
मैं आपके दर्शन करने आया था।
दुर्घटना में दो लोगों के मरने की शंका है । 
आपने मुझ पर शक किया।
हमें गुरुजनों पर श्रद्धा रखनी चाहिए।
यह जानकर वह विस्मित होगा।
आजकल छात्रों में अनुशासन नहीं रहा।



तुम शहर में कब आए?
कठिनाई तब हुई जब उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया।
उसके पास केवल दो पुस्तकें हैं।
वह बेहद थक गया था।

मुझे पाँच सौ बीस रुपए चाहिए।
वे सज्जन हमारे घर आए थे।
उसकी आँखें नीची हो गईं।
मुझे कहानियों वाली एक पुस्तक चाहिए।
इनके भाई साहब ही बड़े अधिकारी हैं।
मुझे आगरा जाना है।
हमने इस बात पर बहुत विचार किया।
वे एक सप्ताह रुकेंगे।
पिताजी , आप वहाँ उस जगह पर बैठिए।
रमेश ने तीन आम खाए।
रमेश, मालती और जूही खाना खा रहे हैं।
तुम ने किताब पढ़ ली है।
मुझे खाना खाना याद था।
शरीर में कई अंग होते हैं।
हमारी माता जी मेले में गई हैं।
मैंने एक बहुत दुबला-पतला व्यक्ति देखा।
वे कविता सुनकर आनन्दित हुए।
जलसे में अनेक लोग उपस्थित थे।
कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल हैं।
आपकी बात सुनकर मैं विस्मित हूँ।

हाँ मत लिखो।
गत मास वह अपने घर पर ही था।
हमें भी कुछ बताओ।
उसने मेरी बात को हँसी में टाल दिया।
बाढ़ के प्रकोप में अनेक लोगों की जानें गईं।
उसके काम करने का ढ़ंग मुझे पसन्द नहीं है।
दस रुपए में यह खिलौना खरीदा है।
कल मैंने सुरेश, रमेश और महेश को साथ-साथ देखा था।
सत्यवान की पत्नी सावित्री एक पतिव्रता नारी थी।
इधर-उधर भटकते हुए हमारे बैल पड़ोसियों के खेत में जा पहुँचे। 
प्रयोग के आधार पर हिन्दी शब्दों को दो भागों में विभक्त किया गया है।
अध्यापक ने कहा कि कल सभी छात्र पुस्तकें न लाएँ।
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामचरितमानस से ली गईं हैं।
हमारा लक्ष्य देश की चहुँमुखी प्रगति होना चाहिए।
यहाँ पर कल एक लड़का और एक लड़की बैठे थे।
आप मेरे मित्र हैं , मैं आपको भली-भाँति जानता हूँ।
उत्तम चरित्र-निर्माण हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने अध्यापक को बुलाया।
यहाँ केवल दो पुस्तकें रखी हैं।
फूलों की एक माला ले आइए।

मुझे घर जाना है।
क्या आप आ सकेंगे?
क्या आप ने पढ़ लिया है?
पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया।
केवल महिलाओं के लिए आरक्षित ।
यहाँ एक दर्जन के करीब संतरें हैं।
अध्यापक ने हिन्दी पढ़ाई।
अध्यापक ने हमें लेख लिखाया।
डाकुओं ने चौकी लूटी।
मैंने आम खाया।
मोहन घर जाकर सोया।/ मोहन घर गया और सो गया।
नदी के इस ओर पनघट है तो दूसरी ओर मरघट है।
इतनी रात में आप कहाँ से आ रहे हैं?
सिपाही कमर कसे बैठा था।
तितली के पंख सुन्दर होते हैं।
मैंने यह घड़ी सौ रुपए में ली।
बालक छत पर खेल रहे हैं।
हमने इस पर विचार किया।
मोहन नई पोशाक पहन कर आया है।
उसने पुस्तक पढ़ ली है।

कई महानुभाव ग्रामवास को महत्त्व देते हैं।
किसी स्कूटर वाले को बुला दो।
मैं अपने घर जा रहा हूँ।
हमने अच्छे-अच्छे काम किए।
उसने पुस्तक पढ़ ली।
मेरा भाई विद्यालय में प्रविष्ट हो गया।
यहाँ केवल दो पुस्तकें हैं।
विद्यार्थियों का लक्ष्य विद्या प्राप्ति होना चाहिए ।
तुम्हें अभी बहुत बातें सीखनी हैं।
जब भी आप आएँ मुझसे मिलें।
आप मेरे प्रिय मित्र हैं , मैं आपको खूब जानता हूँ।
राम, लक्ष्मण और सीता वन गए।
क्या आपने भोजन किया है?
गत रविवार वह मुंबई गया।
उसके सौंदर्य पर मैं मोहित हूँ।
वह अभी तक नहीं पहुँचा,उसे इसी गाड़ी से जाना था। 
उन सब ने काम नहीं किया।
मुझे जाना है।
वे लोग आ गए हैं।
मैं तुमसे नहीं बोलता।

हमने इस पर विचार किया।
गीतों की एक पुस्तक ला दीजिएगा।
मुझे एक प्याला गर्म चाय दो।
इतनी रात में आप कहाँ से आ रहे हैं?
यह पुस्तक दस रुपए में खरीदी।
मोहन का भाई मुंबई गया।
अनेक लोगों ने दूरदर्शन पर क्रिकेट मैच देखा।
मैंने तुम्हें पुस्तक दी।
बालक छत पर खेल रहे थे।
कमीज तो सिल गई है लेकिन बटन नहीं टाँका गया है।
मुझे आपके साथ चलना है।u
तुम्हें पिताजी ने बुलाया है।
इसका नाम मुझे मालूम नहीं।
लड़के ने पत्र लिखा।
मेरे घर आने की कृपा करें।
मुझे आज खाना नहीं खाना।

तुमने कल मेरे घर में क्या किया था?
संभवत: वह आज आएगा।
तुम्हारा बोलना मुझे पसन्द नहीं है।
मुझे लड्डू अच्छे नहीं लगते।

ऐसा विनाश देखकर मेरे तो प्राण ही निकल गए।
इस पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।
मुझे दो दिन का अवकाश देने की कृपा करें।
जहाँ तुम जाओगे, वहाँ मैं जाऊँगा।
तुम्हारा घर मुझे मालूम है।
गाय का गर्म दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है।
रोटी तो मिल गई लेकिन सब्ज़ी नहीं मिली।
हमें भी कुछ बताओ।
यहाँ गन्ने का ताज़ा रस मिलता है।
देश सदा महात्मा गांधी का आभारी रहेगा।
मुझे प्यास लगी है।
राम अब समझदार बन गया है। 
उसकी आँखों से आँसू गिर पड़े।
चिड़िया पेड़ पर बैठी है।
बच्चे को भैंस का गर्म दूध पिला दो।
हम सब ने मिलकर खाना खाया।
तुम्हें प्यास लगी है।
अब लक्ष्मी समझदार बन गई है।
तुम्हारी आँखों में आँसू क्यों भर आए?
स्निग्धा छत पर बैठी है।

तुम जो चाहते हो, कहते क्यों नहीं?
हमें टमाटर काटकर खिलाओ।
मेरी साड़ी कैसी लगती है?
पुस्तक का मूल्य केवल पचास रुपए है।
ऊँची-ऊँची घास पर मत चलो।
मुझे अपना काम करने दो।
तुम किताब पढ़कर आना।
हमें भी साथ ले चलो।
उन्होंने सारा काम बिगाड़ दिया।
आप इधर किसलिए आए हैं?
वह छत पर क्या कर रहा है?
तुम्हें मुझसे नहीं, भगवान से क्षमा माँगनी चाहिए।
ईद के दिन लोगों ने नमाज़ पढ़ी।
मुझे तुम्हारी बात अच्छी नहीं लगती।
यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।
मैंने देखा कि तुम आ रहे हो।
वह आदमी पागल हो गया है।
बीती बातों को भुला देना चाहिए।
वहाँ आँखों का मुफ्त ऑपरेशन हो रहा है।
बीमार आदमी अस्पताल में इलाज कराएगा।

सबने मान लिया कि पृथ्वी घूमती है।
डाल पर आम के पकने की आशा है।
राम ने कहानी सुनाई।
विद्यार्थी मेले में गीत गाते थे।

तुम्हें राम ने क्या कहा था?
गाड़ी इतनी तेज़ मत चलाओ।
उनके सौजन्य से यह काम हुआ।
उसने चमड़े के तरह-तरह के जूते खरीदे।
उसकी मेज़ से किसी ने कलम, पैड और किताबें चुराईं।
वह बेफिज़ूल बातें कर रहा है।
मुझे बीस रुपए चाहिए।
जामा मस्ज़िद के पास रहने वाली सकीना को द्वितीय पुरस्कार मिला।
हम ने ये पुस्तकें पढ़ी नहीं हैं।
नेता जी मंच पर भाषण दे रहे हैं।
हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी।
राघव तुमसे नहीं डरता।
माता जी तेज़ी से नहीं चल पा रही थीं।
इतनी मोटी-मोटी किताबें कैसे पढ़ूँ?
लड़कियों ने परीक्षा पास कर ली?
लड़कियाँ नदी में नहा रही थीं।

अच्छे बच्चे कभी झूठ नहीं बोलते।
हमने बच्चों को किताबें दीं।
आप को यह पुस्तक अवश्य खरीदनी चाहिए।
वे लोग मीटिंग में आएंगे।
उसने कहा कि वह अवश्य आएगा।
रवीन्द्रनाथ भारत के एक प्रसिद्ध कवि थे।
कल तुम्हारे पिताजी मिले थे।
मैंने यह काम नहीं किया।
तुम्हारी किताब कब आएगी?
वाह! तुमने जीत हासिल की।
उसका भाई डॉक्टर बन गया है।
बेनज़ीर पुन: प्रधानमंत्री बन गईं।
क्या तुम्हें सभी बच्चों के नाम याद हैं?
अनेक वीरों ने देश की खातिर प्राण गँवा दिए।
मेरे तो प्राण निकल गए।









हम घोड़े को दौड़ाते हुए ले चले।
एक रात ज़ोर की बरसात हो रही थी।
इस बात को कई साल हो गए।
उसकी आयु उस समय आठ साल की थी।
लड़के ध्यान से सुनते थे।
उसने अपने कारखाने में से दो आदमियों को हटाया।
तुम्हें अपने शत्रुओं से भी प्रेम करना चाहिए।
हमें अपनी मातृभूमि की भी रक्षा करनी चाहिए।
उसे उनके भाग्य पर ईर्ष्या हो रही थी।
उस चूहे को पकड़ने के लिए हमने प्रयत्न किया।
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
भारत के अधिकांश लोग मैले-कुचैले कपड़े पहनते हैं।
इससे तुम्हें यह मालूम हुआ कि आबोहवा का असर हमारे रहन-सहन पर पड़ता है।
हम आगे चलकर देखेंगे कि ये फर्क किसी खास वजह से हैं।
भक्त सूरदास ने श्रीकृष्ण बाललीला का अत्यंत सुन्दर वर्णन किया है।
वाराणसी की आबादी करीब आठ लाख होगी।
क्या उसे धोखा देने की यह तरकीब निकाली गई?
ऐसा तो होना चाहिए, हम तुम्हारी नहीं सुनेंगे।
आज नए वर्ष का प्रथम दिन है।
यह एक ही व्यक्ति के जीवन का प्रश्न नहीं है।
अंधशाला के कुछ अंध सदस्यों को काम मिल गया।
शाम को ज्योंहि वह लौटकर आया तो उसने घर बन्द देखा।







2 comments:

  1. Good continuation I was also in JKF

    ReplyDelete
  2. Awesome, your post is is so good as I am looking for types of sentence but I saw that your article is one of the best article on internet. I read your article as I am looking for types of sentence types of sentence in hindi

    I really appreciate you hard work please carry on or continue this effort.

    Thanks.

    ReplyDelete