Wednesday, November 4, 2015

Adverb and its types such as Interjection, Conjunction and Preposition Work sheets for classes 3, 4, 5, 6, 7 and 8 with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी । कार्य पत्रिकाएं कक्षा पाँच , सात , तीन और चार तथा अंत में कक्षा छः के क्रम में प्रस्तुत की गई हैं । 

कक्षा पाँच के लिए- 


उत्तर - १. मैं नीचे वाले घर में रहता हूँ | २. मैं बराबर वाली इमारत में रहती हूँ | ३. वह पास वाले स्कूल में पढ़ती है | ४. वह पास वाले गाँव में रहता है | ५. मैं पीछे वाली इमारत में रहती हूँ | ६. मैं सामने वाले पार्क में खेलता हूँ | ७. मैं ऊपर वाले घर में रहता हूँ | ८. वह सामने वाली कोठी में रहती है | 

उत्तर - बहुत नई , बहुत ख़ुशी , बहुत टुकड़े , बहुत भाई | माता और पिता , खेल और कूद , भूत और प्रेत , खाना और पीना | 

उत्तर - १. बहुत हँसते हैं २. ध्यान से सुनो  ३. छुपाकर सिखाएँगे 
४. पीछे आने लगे ५. तुरंत पता चल गया , चुराकर ले जाना चाहते हैं 
६. ऊपर चढ़ने लगे ७. हँसकर कहा ८. सोचकर बताओ 

२. हाज़िर जवाब  ३. इर्द -गिर्द  ४. सीधे सादे  ५.  आदर सत्कार  
६. पके पकाए  ७. चुप चाप  

कक्षा सात के लिए 

उत्तर - १. बहुत  २. वहाँ  ३. थोड़ा  ४. अचानक  ५. एकदम  ६. शनैः शनैः 
७. थोड़ा सा  ८. लगातार  ९. सब ओर  १०. एकाएक  ११. नियमानुसार  १२. पीछे -पीछे , आगे -आगे १३. परसों 
१४. एकाग्रता  १५. ऊपर  १६. बाद  १७. चुपचाप  १८. ज़ोर  १९. थोड़ा ,अधिक  २०. इतना  २१. अभी २२. दिनभर २३. जल्दी  २४. छिप -छिप  २५. सवेरे ही  २६. सँभल-सँभल  २७. वहीं   २८. धीमी  २९. बेखटके  ३०. देर से  ३१. शांतिपूर्वक  ३२. जान -बूझकर 
१. राम तेज़ दौड़ता है | २. राम जल्दी जाएगा | ३. वह घर परसों लौटा | ४. तुमने थोड़ा -सा लिया |  ५. बच्चा ज़ोर से रो रहा है |  ६. गाडी धीरे -धीरे पुल पर चल रही है |  ७. मैं सवेरे मंदिर जाता हूँ | ८. वह कल आएगा | 
उत्तर - १. हे राम ! मेरे तो भाग्य फूट गए |  २. छी :! इसे फेंक दो | 
३. हाय! अब मैं क्या करूँ ?  ४. अजी ! सुनते हो,  कहाँ हो ?  ५. हाय ! कहाँ चला गया मेरा बेटा?
वाह वाह ! खाना खाकर मज़ा आ गया | अरे! तुम्हें क्या हुआ?  हे राम ! अब मैं क्या करूँ ?  आह ! बहुत दर्द हो रहा है | जी हाँ ! मैं उससे प्यार करता हूँ | 
उत्तर - १. घर के बाहर  २. पानी के बिना  ३. डिब्बों के आगे  
४. भगवान के अलावा  ५. बादलों के पीछे  ६. पेड़ के नीचे  ७. घर के करीब  ८. घर के सामने  ९. कमरे के अंदर  १०. घर के करीब  
११ . नेहरू के बाद  १२. बरसात के बिना  १३ . सतीश के साथ 
१४ . सोहन के पास  १५ .  पाठशाला के अंदर १६. किस के लिए  १७.  कहानी के बाद  १८. रमेश के अलावा  १९. कमरे के पास  
२०. नौकर के द्वारा  २१. पेड़ के पीछे  २२. दोनों के बीच  
उत्तर   - १. एवं  २. तो  ३. यद्यपि , तथापि  ४. अन्यथा  ५. और 
१. या  २. और  ३. पर  ४. तथापि  ५. कि  ६. वरना 
मैंने उसे बुलाया परन्तु वह नहीं आया |  तुम नहीं आए अत : वह भी नहीं आया |  वह मुझसे बात नहीं करता क्योंकि उसने गलती की है |  तुम आओ या मैं आऊँ | राम तथा सीता कल जाएँगे | 


उत्तर - १. बाहर  २. कम ३. कल  ४. अचानक  ५. कहाँ  ६. बहुत  
७. किधर  ८. बार-बार  ९. शायद  १०. तक ११. बाद  १२. शायद 

उत्तर - १. अवश्य  २. मधुर  ३. दिनभर  ४. धीरे -धीरे  ५. तेज़  ६. प्रतिदिन  ७. अचानक  ८. कहाँ  ९. उधर  १० . रात भर  ११. बहुत  १२. ऊपर  १३. अब  १४. ध्यानपूर्वक  १५. उधर 
उत्तर - २. कल , मूसलाधार  ३. परसों  ४. पीछे , आगे  ५. अचानक  
६. कब  ७. भी  ८. धीरे -धीरे  ९. ज़रा , ज़ोर से , ताकि 
उत्तर - शेर ज़ोर से गरजता है | मैं कल आऊँगा |  तुम इधर आओगे | बाल सभा परसों होगी | चीन ने भारत पर अचानक हमला किया था | धीरे बोल , जल्दी -जल्दी मत बोल | वह यहाँ नहीं आया | तू अब जाएगा | ज़रा इधर आओ | चल , वहाँ जाओ | अचानक वर्षा हो गई | हे राम कल वर्षा हो |  तुम कहाँ जा रहे हो ?  उधर मत जाना | जल्दी आओ , देर न करो | 
उत्तर - १. अधिक सुन्दर  २. कब आऐंगे  ३. अभी  रो रही है ४. प्रतिदिन  पढ़ती है  ५. निरंतर बहती हैं  ६. अभी  जाना पडेगा  ७. सवेरे-सवेरे उदित होता है  ८. कभी -कभी  ९. थोड़ी ही खरीदी क्योंकि  तुम्हें उसकी  १०. जितनी है तो उसको उतनी ही दो 
उत्तर - १. तेज़ी से चमक  २. चुपके से कमरे में , जल्दी भाग  ३. जहाँ था , तुम वहाँ  ४. लड़ने नहीं आया , बात पूछने  ५. प्रात:  ६. धीरे -धीरे  
७. मत   चिल्लाओ  ८. जोर से बात  ९. सायंकाल अन्धेरा  १०. जितनी चादर , उतने पैर 
उत्तर - क्रिया विशेषण - तब , आज , चुपचाप , इधर-उधर , इधर -उधर , भीतर , बहुत , वहाँ , थोड़ा -अधिक , बहुत , शीघ्र , अचानक , एकदम , शनैः -शनैः , तेज |  क्रिया - थे , खेले हैं , चला गया , भटकी , माँगता है , सोता है , पढ़ता है , जाता है , बोलो -समझो , चाहती है , चलो - पहुँच सको , होने लगी , बोलता है , चलता है , दौड़ता है 
उत्तर - क्रिया विशेषण - कहाँ , यहाँ , पढ़ने को , पढ़कर , जब -तब , चुपके से , खिल-खिलाकर , बुरी तरह , यहाँ |    क्रिया - जा रहे हो , था , जाता है , खेल लो , आया - पढ़ रहे थे , भाग गया , हंस दिया , फाड़ दिए , बैठे हो 

कक्षा तीन और चार के लिए 
संबंधबोधक 

उत्तर - दावात में स्याही , सर पर टोपी , पिंजड़े में चिड़िया , डाल पर बन्दर , कुर्सी के नीचे चूहा , मेज पर किताब , आसमान के नीचे ज़मीन   , मेज के ऊपर बल्ब , हाथ में घडी , ज़मीन के ऊपर आसमान | सर पर पगड़ी , कमरे में , सर के ऊपर छत , के नीचे कुत्ता |  

उत्तर - डिब्बे के आगे गेंद है | डिब्बे पर गेंद है | डिब्बे में गेंद है | डिब्बे के बाहर गेंद है | डिब्बे के अंदर गेंद है | डिब्बे के ऊपर गेंद है | डिब्बे के नीचे गेंद है | डिब्बे के बराबर में गेंद है | 
 
उत्तर - बिल्ली सोफे के नीचे है | अमर बगीचे में है | कुत्ता अपने घर के अंदर है | हीना टी. वी. के सामने है | क्रियाराम परदे के पीछे है | 

उत्तर - मेरी नोटबुक बस्ते के अंदर है | मेरे  जूते  बिस्तर के नीचे हैं  | मेरी पेन्सिल डिब्बे के अंदर है | मेरा भोजन मेज पर है | मेरी गाडी घर के सामने है |  
उत्तर -२. एक खरगोश तालाब के पास बैठा है | ३. एक खरगोश गाजर के करीब बैठा है | ४. एक खरगोश पत्थर के सामने खड़ा है | ५. एक खरगोश एक गमले के पीछे बैठा है |  ६. एक खरगोश दो गमलों के बीच में बैठा है | ७. दो खरगोश पेड़ के सामने बैठे खेल रहे हैं | 
उत्तर - क्या - what , क्यों - why , यहाँ - here , वहाँ - there , कौन - who , यह - this , आगे - infront , ऊपर - up , पर - at , कौन -सा - which , नीचे -under , अंदर - inside , के लिए - for , बाहर - outside , तब - then 
उत्तर - मुझे कल ही बाहर जाना चाहिए |  अरे! तुम वहाँ क्यों नहीं जाते ? मैं यह फ़िल्म देखकर ही घर जाऊँगा | वह मेरे घर नहीं आया क्योंकि उसे काम था | 



उत्तर - मेरे घर और उसके घर के बीच थोड़ी दूरी है | राम और श्याम खेत में काम करते हैं | मैं और मेरी बहन स्कूल जा रहे हैं | तुम और मैं आज एक साथ पढ़ेंगे | माता और पिता अपने बच्चों को प्यार करते हैं | 
वह मेरी ओर आ रहा है | नदी की ओर मत जाओ | बाग़ की ओर वह घूमने गया है | स्कूल की ओर मैं जाना नहीं चाहता | कल वह मेरी ओर ही आना चाहता था | 

उत्तर - घर के अन्दर कुत्ता है | कुँए के अंदर पानी है | बिल के अंदर चूहा है | घर के बाहर पेड़ है | मंदिर के बाहर भक्त हैं | 

उत्तर - घर के ऊपर तोता है | मंदिर के ऊपर कलश है | पेड़ के नीचे साँप है | खाट के नीचे बिल्ली है | मेज के नीचे संदूक है | 


उत्तर - यहाँ एक तोता है | वहाँ दो तोते हैं | यहाँ तीन खरगोश हैं | वहाँ चार खरगोश हैं | यहाँ पाँच किताबें हैं | वहाँ छ : किताबें हैं | 

कक्षा छ:  के लिए 
उत्तर - के ऊपर , के भीतर , की तरफ , के समीप , के पास ही , के चारों ओर , के बिना , के पीछे , और , के आगे 

उत्तर - वहाँ , अभी -अभी , धीरे -धीरे , ध्यानपूर्वक , पास , तुरंत | 
दूर , प्रतिदिन , तेजी से , चुपके से , अंदर , पास | 
वह घर के ऊपर चला गया | उसके साथ तुम भी आना | मेरे घर के सामने पेड़ है | पेड़ के नीचे साधु बैठा है | मैं तुमसे पहले वहाँ  चला जाऊँगा | 

विस्मयादिबोधक शब्द - छी : ,  हाय , अहा , खबरदार | 
अरे ! तुम अभी ही आ गए | उफ! क्या मुसीबत है ? हे राम ! अब क्या करूँ ? सावधान ! पुलिस आ रही है | बाप रे ! तुम चोर हो | खबरदार ! यदि हिले तो गोली मार दूँगा |  






3 comments:

  1. a tiny bit helpful website.
    Thanks!

    ReplyDelete
  2. THANKS FR THE WORKSHEET....ITS USEFUL FR ELEMENTARY CLASSES

    ReplyDelete
  3. Mam I want क्रिया विशेषण worksheets .

    ReplyDelete