Monday, December 3, 2018

ICSE 2018 and 2019 Comprehension Question 3 and Question 4 solution

मैं वैली स्कूल में आई. सी. एस. ई  में भी हिंदी पढ़ाती हूँ । इस बोर्ड के हिंदी पेपर में  भाग "अ " जो भाषा के प्रश्नों से सम्बंधित होता है , उसमें प्रश्न तीन में  एक अपठित गद्यांश पूछा जाता है जिसमें पाँच प्रश्न होते हैं और हर प्रश्न के लिए दो अंक होते हैं , कुल अंक दस होते हैं । इसी प्रश्न से सम्बंधित व्याकरण चौथे प्रश्न में पूछा जाता है जिसके लिए आठ अंक होते हैं । यहाँ मैं 2018  का अपठित गद्यांश प्रस्तुत कर रही हूँ । प्रश्न तीन के साथ प्रश्न चार भी यहाँ हल सहित प्रस्तुत है । आशा है कि यह सामग्री अध्यापकों और अध्यापिकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए भी उपयोगी होगी।




उत्तर १. पहली स्त्री ने अपने बेटे के बारे में कहा कि भगवान् उसके बेटे जैसा बेटा सभी को दे | वह लाखों में एक है और अनमोल हीरा है | उसका कंठ इतना मधुर है कि उसके गीत को सुनकर कोयल और मैना भी चुप हो जाती हैं | दूसरी स्त्री ने कहा कि उसके बेटे की बराबरी कोई नहीं कर सकता | वह इतना बहादुर और शक्तिशाली है कि बड़े-बड़े पहलवानों को भी पछाड़ देता है | वह आधुनिक युग का भीम है | भगवान उसके बेटे जैसा सभी को दे |


उत्तर २. तीसरी स्त्री ने अपने बेटे को वृहस्पति का अवतार इसलिए कहा क्योंकि वह जो कुछ पढ़ता है , उसे एकदम याद कर लेता है मानो उसके कंठ में सरस्वती का वास हो |

उत्तर ३. पहली स्त्री के द्वारा पूछे जाने पर चौथी स्त्री ने कहा कि उसका बेटा ना तो गंधर्व –सा गायक है , न भीम- सा बलवान है और न ही वृहस्पति-सा बुद्धिमान है|

उत्तर ४. चौथी स्त्री के बेटे ने माँ को पानी से भरा घड़ा ले जाते देखा तो वह रुका और माँ से कहा कि उसे घड़ा दे दे ताकि वह घर तक पहुँचा दे | माँ ने मना किया पर फिर भी उसने माँ के सिर से पानी का घड़ा उतारकर अपने सिर पर रख लिया और घर की ओर चल पड़ा | यह देखकर तीनों स्त्रियाँ बड़े ही आश्चर्य से उसे देखती रह गईं |


उत्तर ५. बच्चों को अपने माता –पिता के साथ नम्रता व सम्मान का व्यवहार करना चाहिए | उन्हें उनका ध्यान रखना चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनकी उपस्थिति में माँ –बाप ऐसा काम न करें जो शारीरिक रूप से उनके लिए कठिन हो | जैसे कि चौथी स्त्री ने माँ को अपने सामने बोझ उठाए देखकर तुरंत उससे पानी से भरा घड़ा ले लिया और माँ के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी की |  



आई .सी. एस .सी २०१८ के प्रश्न ४ का हल –
१.  विलोम शब्द
अपकीर्ति , मलिन , पराजय , दोषी
२.  पर्यायवाची शब्द –
धनी , अमीर
तट , तीर
दुग्ध , क्षीर
३.  विशेषण शब्द –
अपेक्षित , गुणवान
४.   शुद्ध रूप -
प्रदर्शनी , लक्ष्मी , अपरिचित
५.  मुहावरों का वाक्य प्रयोग –
१.  मोहन कुछ कमाता नहीं है पर आसमान से बातें करना उसका स्वभाव है |
२.  कक्षा में राम के बारे में प्रसिद्ध है कि वह उड़ती चिड़िया पहचान लेता है |
६.  १. मोहन और रमेश में सच्ची मित्रता थी |
२.मुझे कोई भी बात निसंकोच कहें |
३. शिक्षकों ने अपने शिष्यों को आदेश दिए |





२०१९ हल
१.   राजा कंचन देव की चिंता का क्या कारण था ? उन्होंने साधु से क्या प्रार्थना की ? (२)
उत्तर – राजा कंचनदेव की चिंता का कारण था कि उनके राज्य में बहुत गरीबी थी | लोग कमज़ोर थे और धरती में कुछ उगता न था | उन्होंने साधु से राज्य की स्थिति सुधारने के लिए प्रार्थना की |

२.   साधु ने राजा को क्या बताया ? उसके बाद राजा ने राज्य के लिए क्या-क्या कार्य किए ? (२)
उत्तर – साधु ने राजा को बताया कि कंचनगढ़ के नीचे सोने की खान है | उसके बाद राजा ने खुदाई करवाई | वहाँ सोने की खान निकली| राजा का खजाना सोने से भर गया | राजा ने अपने राज्य में जगह-जगह मुफ्त भोजनालय बनवाए , दवाखाने खुलवाए , चारागाह  बनवाए तथा अन्य सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध करा दिए |

३.   पड़ोसी राजा के आक्रमण करने पर कंचनगढ़ का राजा क्या करता था और क्यों? (२)
उत्तर – पड़ोसी राजा के आक्रमण करने पर कंचनगढ़ का राजा अपने राज्य के आलसी लोगों के कहने पर उसे सोना दे देता था क्योंकि उसके राज्य के लोगों का कहना था कि उनके राज्य में बहुत सोना है , पड़ोसी देश के राजा का कहना था कि सोना दो या लड़ाई करो | कंचनगढ़ के लोग बेकार खून बहाना नहीं चाहते थे और राजा ने भी उनकी बात मानी और उनके कहे अनुसार किया |

४.   कबूतरों की दशा कैसी थी ? उस दशा को देखकर राजा ने क्या सीखा ? (२)
उत्तर – एक बार गुलाब के बाग़ की ओर मंत्री के साथ कंचनदेव घूमने गया | वहाँ उसने देखा कि बाग में दाने बिखरे पड़े हैं और कबूतर दाना चुग रहे हैं | थोड़ी दूर पर कुछ कबूतर मरे पड़े हैं | राजा को कुछ समझ न आया | उसके मंत्री ने उसे समझाया कि इन मरे हुए कबूतरों को शिकारी पक्षियों ने मारा है | राजा ने कहा कि ये कबूतर अपनी जान बचाने के लिए भागते क्यों नहीं | मंत्री ने जवाब दिया कि वे भागकर फिर आ जाते हैं क्योंकि आपकी आज्ञा से यहाँ दाना डाला जाता है | तब राजा ने वहाँ दाना डलवाने को मना कर दिया | अगले दिन राजा ने देखा कि दाना न होने पर भी कबूतर उस जगह पर आ –जा रहे हैं | तब मंत्री ने बताया कि ये कबूतर दाने –चारे  की तलाश करना भूल गए थे क्योंकि उन्हें दाना पड़ा हुआ मिल जाता था | राजा ने इस घटना से सीख लिया कि उसके राज्य के लोगों का भी इन कबूतरों जैसा हाल है | वह भी काम न करने के कारण आलसी हो गए हैं |

५.   राजा ने मंत्री को क्या आदेश दिए ? आदेश सुनकर मंत्री की क्या स्थिति हुई ? (२)
उत्तर –राजा ने मंत्री को आदेश दिए कि नगर के सारे मुफ्त भोजनालय बंद करवा दो | जो मेहनत करे , वही खाए | लोग निकम्मे और आलसी होते जा रहे हैं | वे अब पड़ोसी देश के राजा अथवा शत्रु को सोना नहीं देंगे बल्कि उससे लड़ाई करेंगे | मंत्री को उन्होंने यह भी कहा कि वह जाकर सेना को मजबूत करें | मंत्री राजा की बात सुनकर बहुत खुश हो गया |

प्रश्न ४ –
१.   विलोम शब्द –
अपना –पराया , देव –दानव , नवीन –प्राचीन , सम्मानित – अपमानित

२.   पर्यायवाची शब्द –
इच्छा – कामना, अभिलाषा , आदेश- आज्ञा , हुक्म , शिक्षक-अध्यापक , गुरु

३.   भाववाचक संज्ञा –
सफेद –सफेदी , युवा –युवावस्था , हिंसक –हिंसा , जागना –जागृति

४.   शुद्ध रूप –
कवित्री –कवयित्री , अशीरवाद –आशीर्वाद , कृतग्य –कृतज्ञ , विदूशी –विदुषी

५.   मुहावरों से वाक्य बनाना –
१.   चंपत होना – पुलिस को देखकर चोर चंपत हो गए |
२.   डींग हाँकना – सीमा को डींग हाँकते देखकर उसके साथी एक-दूसरे का मुँह देखने लगे |

६.   वाक्यों को निरेदेशानुसार परिवर्तित करना –
१.   प्राचीन काल में लोग पत्तों की बनी कुटिया में रहते थे | (रेखांकित का एक शब्द लिखते हुए वाक्य पुन: लिखिए )
प्राचीनकाल में लोग पर्णकुटी में रहते थे |
२.   बीमार होने के कारण सुमन समारोह में नहीं आ सकी | (‘इसलिए’ का प्रयोग कर वाक्य पुन: लिखिए )
सुमन बीमार थी इसलिए वह समारोह में नहीं आ सकी |
३.   बच्चे आम तोड़ने के लिए वृक्षों पर चढ़ गए थे |( वचन बदलिए )
बच्चा आम तोड़ने के लिए वृक्ष पर चढ़ गया |
     



Monday, May 21, 2018

Worksheet on Active, Passive and Bhavya Vachchya/Voice for CBSE Curriculum with SOLUTIONS/ANSWERS

मैं वैली स्कूल  में पढ़ाती हूँ । यहाँ पर मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की कक्षाएँ लेती हूँ । वैली स्कूल में हम पाठ्य पुस्तक का प्रयोग न कर विभिन्न साधनों का प्रयोग कर विभिन्न विषय छात्र-छात्राओं को सिखाते हैं । इसलिए व्याकरण के मुद्दों को सिखाने के लिए हम विभिन्न स्रोतों से सामग्री संकलित करते हैं जिससे छात्र -छात्राएं विषय को अच्छी तरह से समझ सकें । इस ब्लॉग में प्रकाशित कार्य - पत्रिकाएं  और अभ्यास -पत्रिकाएं विभिन्न पाठ्य -पुस्तकों, व्याकरण पुस्तकों और रचनात्मक पुस्तकों  से एकत्रित की गई हैं । यहाँ मैं इस सामग्री को शीर्षक के अनुसार और प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुरूप प्रस्तुत कर रही हूँ । इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विषय -सामग्री पर मैं अपना अधिकार नहीं जमा सकती । मैं इसे संकलित करने का दावा अवश्य कर सकती हूँ । विशेष रूप से यह कि इस विषय सामग्री को एक व्यवस्थित और संगठित ढंग से कक्षा के अनुरूप पढ़ाने और बच्चों को अच्छी तरह से समझाने का दावा कर सकती हूँ । इस विषय सामग्री को अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ बांटने में मुझे बहुत ख़ुशी है और मैं सभी पुस्तकों और उन्हें लिखने वालों का शुक्रिया करती हूँ कि उन्हीं के कामों को पहले मैंने अपने अध्यापन में प्रयोग किया और अब सबके साथ इसे बांट कर मैं सभी लेखकों के काम को बहुत से लोगों तक पहुंचा रही हूँ । आशा है कि आप सब को मेरा यह प्रयत्न पसंद आएगा और सभी के लिए यह सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी । 

ANSWERS:
१.   उसने रोटी नहीं खाई |
२.   चिड़िया नहीं उड़ी|
३.   अध्यापक ने यह पाठ पढ़ाया |
४.   लड़कियाँ यों हि हँसी |
५.    हम यह नहीं देखेंगे |
६.   अध्यापक ने छात्रों को छुट्टी दे दी |
७.   सरकार जनता की भलाई करती है |
८.   मीरा कल पत्र लिखेगी |
९.   आज घूमने चलें |
१०.लड़के खूब पढ़े |
११. गणेश ने महाभारत लिखी |
१२. मीरा कल पत्र लिखेगी |
१३. क्या रीमा ने पुस्तक पढ़ी ?
१४. बिना टिकट यात्रा करने वाले को दंड देंगे |
१५. मामले की पूरी जाँच करो |
१६. बालक खेल खेलेंगे |
१७. सरकार शिक्षा पर बहुत खर्च करती है |
१८. नानी ने कहानी सुनाती है |
१९. आज सरिता नहीं गाएगी |
२०. मैं आपका पत्र नहीं पढ़ती |
२१. कवि सम्मेलन में कविता पढेंगे |
२२. ग्रीष्मावकाश घोषित करेंगे |
२३. झंडा फहराओ  |
२४. चलो सोएं |
२५. गाना गाया जाएगा |

२६. मैं नहीं बोलता |

ANSWERS:
२७. बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार ने करोड़ों रूपए खर्च किए |
२८. विजेताओं को पुरस्कार दो |
२९. फैसला सुनाओ |
३०. मोहन दूध नहीं पी रहा है |
३१. राधा रात भर कैसे सोएगी ?
३२. गर्मियों में खूब नहाते हैं |
३३. गोपाल पुस्तक पढ़ेगा |
३४. राम पत्र लाया |

कर्मवाच्य –
१.   किसान द्वारा खेत सींचा गया|
२.   क्या उनसे खाना खाया जाएगा ?
३.   हमसे देहली कल जाया जाएगा |
४.   मेरे द्वारा यह काम नहीं किया जा सकता |
५.   मेरे द्वारा चलचित्र देखा गया |
६.   उसके द्वारा रोटी खाई गई |
७.   बहन द्वारा भाई को राखी बांधी गई |
८.   बालक द्वारा दूध पीया जाता है |
९.   सुमन द्वारा ताला खोला जाता है |
१०.नेताजी द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया |
११. मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिए गए |
१२. माँ द्वारा पुत्र के लिए खाना परोसा गया |
१३. कवियों द्वारा कविताएँ लिखीं गईं |
१४. नर्तकियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया |
१५. बहन द्वारा भाई को राखी बांधी गई |
१६. सीता द्वारा लेख लिखा गया होगा |
१७. मेरे द्वारा कविता पढ़ी जा सकती है |
१८. आज हम लोगों द्वारा फल खाए जाएंगे |

१९. माला द्वारा खाना बनाया गया | 

ANSWERS:
तुम्हारे द्वारा दिन में फल खाए जाते हैं |
२१. मेरे द्वारा उठा नहीं जा सकता |
२२. मेरे द्वारा सुबह पान खाया जाता है |
२३. भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाएगी |
२४. पुलिस द्वारा कल चोर पकड़ लिया जाएगा |
२५. सन १९८३ में पहली बार भारत द्वारा विश्व कप जीता गया |
२६. किसान द्वारा खेती की जाती है |
२७. अशोक द्वारा संसार को शान्ति का संदेश दिया गया |
२८. गोपाल द्वारा पुस्तक खरीदी गई |
२९. शिकारी द्वारा शिकार किया जाता है |
३०. डाकू द्वारा लोगों को मार डाला जाएगा |
३१. हमारे द्वारा पाठशाला जाया जाएगा |
३२. श्याम द्वारा बाँसुरी बजाई जा रही है |
३३. मेरे द्वारा कविता पढ़ी जा सकती है |
३४. तुम्हारे द्वारा चिट्ठी लिखी जाती है |
३५. हामिद द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है |
३६. संसार को भगवान बुद्ध द्वारा अहिंसा का उपदेश दिया गया |
३७. महर्षि दयानन्द द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई |
३८. आजकल अधिकांश लोगों द्वारा अधिकाधिक धनप्राप्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है |
३९. मेरे द्वारा इतिहास पढ़ा गया |
४०. देश द्वारा उन्नति की गई |
४१. मेरे द्वारा समुद्र देखा गया |
४२. चुनावाधिकारी द्वारा मतों की गिनती की गई |
४३. माला द्वारा खाना खाया गया |
४४. लड़के द्वारा पत्र पढ़ा जाता है |
४५. राम द्वारा पत्र लिखा गया |

४६. मोहन द्वारा दूध पिया जाता है |



ANSWERS:
१.   नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भुलाया नहीं जा सकता |
२.   लड़के द्वारा तेरा जाता है |
३.   मीना ने पुस्तक पढ़ी |
४.   उसके द्वारा दिन में फल खाया जाता है |
५.   आज घूमने चलें |
६.   हमारे द्वारा रोज नहाया जाता है |
७.   लड़के खूब पढ़े |
८.   मालती द्वारा खाना खाया गया |
९.   लड़की द्वारा आँगन में सोया जा रहा था | 
१०.महेश द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है |
११. मैंने पत्र नहीं लिखा |
१२. बच्चों द्वारा शांत नहीं रहा जा सकता |
१३. नानी द्वारा कहानी सुनाई जाएगी |
१४. प्रज्ञा कल पत्र लिखेगी |
१५. गर्मियों में लोगों द्वारा खूब नहाया जाता है |
१६. सुरेश द्वारा आम चूसा जाता है |
१७. नेता भाषण देते हैं |
१८. रंजना द्वारा योंही हँसा जाता है |
१९. सौम्या द्वारा सुबह को उठा नहीं जा सका |
२०. सुमित ने कविता पढ़ी |
२१. रीमा द्वारा चित्र बनाया जाता है |
२२. सास द्वारा लड़ा नहीं जा सका |
२३. राजा ने प्रजा को कष्ट दिए |
२४. कलाकार द्वारा मूर्ति गढ़ी जाती है |
२५. आज घूमने चलें |
२६. करीम द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है |
२७. बच्चे द्वारा खूब रोया गया |

२८. अमन पुस्तक पढ़ेगा |


ANSWERS:
चिडियों द्वारा घोंसलों में सोया जाता है |
३०. लडके द्वारा पत्र पढ़ा जाता है |
३१. जाड़ों में गर्म पानी से नहाया जाता है |
३२. निक्की द्वारा खाना खाया जाता है |
३३. नानी कहानी नहीं कहती|
३४. हमारे द्वारा इतनी दूर नहीं रहा जा सकता |
३५. मैंने पत्र नहीं लिखा |
३६. भारतवासियों द्वारा महात्मा गान्धी को भुलाया नहीं जा सकता |
३७. बच्चे द्वारा खूब रोया गया |
३८. करीम द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है |
३९. आज घूमने चलें |
४०. विद्यार्थियों द्वारा दौड़ में भाग लिया गया |
४१. मेरे द्वारा चला पाया नहीं जा रहा |
४२. मजदूर पेड़ काट रहे हैं |
४३. हमारे द्वारा किताबें खरीद ली गई हैं |
४४. अब मेरे द्वारा पढ़ा नहीं जा सकता |
४५. किसान खेती करते हैं |
४६. कवि सुन्दर कविताएँ लिखते हैं |
 ४७. पुलिस ने चोर पकड़ लिया |
४८. बच्चों द्वारा खेला जाएगा |
४९. पक्षियों द्वारा आकाश में उड़ा जाएगा |
५०. नानी कहानी सुनाती है |
५१. लड़के द्वारा तैरा जाता है |
५२. रमेश  पुस्तक पढता है |
५३. श्याम द्वारा पत्र लिखा जाता है |
५४. नानी द्वारा कहानी सुनाई जाती थी |
५५. सुरेन्द्र द्वारा सुन्दर गीत लिखे जाते थे |

५६. क्या उनके द्वारा लिखा जाएगा ?


ANSWERS:
     
१.   लड़कों द्वारा यहाँ नहीं खेला जाएगा |
२.   श्याम द्वारा नहीं उठा जाएगा |
३.   गाय द्वारा नहीं चला जाता |
४.   हम लोगों द्वारा रोज नहाया जाता है  |
५.   बच्चों द्वारा अब चला नहीं जा सकता |
६.   मेरे द्वारा इस गर्मी में नहीं सोया जा सकता |
७.   भिखारिन द्वारा सड़क पर जाया जा रहा था |
८.   मोहन द्वारा नहीं चला जाता |
९.   मेरे द्वारा चल पाया नहीं जा रहा |
१०.                    तुम्हारे द्वारा खाया जा रहा था |
११.                    उनके द्वारा कुछ कहा भी नहीं जा सका |
१२.                    मेरे द्वारा चल नहीं पाया जा रहा |
१३.                    चलो चला जाए |
१४.                    सबको सूचित किया जाता है कि हमारे द्वारा कल यहाँ एकत्र हुआ जाएगा |
१५.                    बच्चों द्वारा छत से  कूदा जाता है|
१६.                    मेरे द्वारा देखा गया था |
१७.                    हमारे द्वारा दौड़ा जाएगा |
१८.                    क्या उनके द्वारा लिखा जाएगा ?
१९.                    मेरे द्वारा उठा नहीं जा सकता |
२०.                    सोहन द्वारा नित्य टहला जाता है |
२१.                    बच्चे द्वारा खूब रोया गया |
२२.                    पक्षियों द्वारा रात में सोया जाता है |
२३.                    बच्चों द्वारा शांत नहीं रहा जा सकता |
२४.                    सुरेश द्वारा खूब रोया गया |
२५.                    क्या मेरे द्वारा छुट्टी पर जाया जा सकता है ?
२६.                    अब हमारे द्वारा चला नहीं जा सकता |
अभ्यास –
१.   अध्यापक द्वारा छात्रों को छुट्टी दे दी गई | (कृर्त)
अध्यापक ने छात्रों को छुट्टी दी |
२.   अब हम चल नहीं सकते | (भाव)
अब हमसे चला नहीं जा सकता |
३.   पुलिस द्वारा भीड़ पर लाठी चार्ज किया गया | (कृर्त)
पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज की |
४.   सीता ने लेख लिखा होगा | (कर्म)
सीता लेख लिखेगी |
५.   सुरेश खूब रोया |(भाव)
सुरेश द्वारा खूब रोया गया |
६.   मैं कविता पढ़ सकता हूँ | (कर्म)
मेरे द्वारा कविता पढ़ी जा सकती है |
७.   आप शतरंज खेलेंगे | (कर्म)
आपके द्वारा शतरंज खेली जाएगी |
८.    हम इतना कष्ट नहीं सह सकते | (भाव)
हमारे द्वारा इतना कष्ट नहीं सहा जा सकता |
९.   भगवान हमारी रक्षा करेंगे | (कर्म)
भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाएगी |
१०.                    काम किया गया होगा | (कृर्त)
काम किया जाएगा |
११.                    वे निमन्त्रण पत्र लिखेंगे | (कर्म)
उनके द्वारा निमंत्रण पत्र लिखा जाएगा |
१२.                    डाकू लोगों को मार डालेंगे | (कर्म)
डाकुओं द्वारा लोगों को मार डाला जाएगा |
१३.                    घोड़े से बोझ ढोया गया | (कृर्त)
घोड़े ने बोझ ढोया |