कक्षा सात के लिए -
उत्तर - १. इस रेलगाड़ी का प्रस्थान समय सुबह चार बजे है | २. मुझे मेरे मित्र ने कल बहुत तंग किया | ३. क्या मैं आपकी कलम उधार ले सकता हूँ ? ४. आज अध्यापक ने परीक्षा पेपर की हमारी सभी कठिनाइयों को समझाया | ५. तुम मेरी समस्या को कभी नहीं समझ सकते | ६. प्रकाश की खोज किसने की ? ७. महात्मा गाँधी का जन्म भारत में किस स्थान पर हुआ था ? ८. मुझे अभी तक इस घटना का रहस्य समझ में नहीं आया | ९. अमिताभ के कार्यक्रम के टिकिट श्याम लाल के दफ्तर में उपलब्ध हैं | १०. मैं खाँसी -जुकाम से तंग आ गया हूँ | ११. रेलगाड़ी के दूसरे दर्जे में बहुत भीड़ होती है | १२. मुझे हवाई अड्डे पर लेने कोई नहीं आया | १३. हमारे स्कूल के वार्षिक प्रोग्राम में हम इस बार अपने राज्य के मुख्य मंत्री को निमंत्रित कर रहे हैं | १४. मैं रोज़ सुबह की सैर के लिए जाता हूँ | १५. उस नाटक के सभी पात्रों की वेशभूषा मुझे बहुत पसंद आई |
No comments:
Post a Comment